चंदौली में मजदूर की फावड़े से सिर काटकर निर्मम हत्या, लाश के पास बैठा रहा हत्यारा

चंदौली, जून 08: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से है, यहां ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मजदूर की फावड़े से सिर काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी लाश के पास बैठा रहा। वहीं, हत्या की सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्यारो को मौके से गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

chandauli news: brutal murder of a laborer by beheading him with a shovel

यह वारदात चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, डबरिया गांव के ईट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करने वाले प्रहलादपुर के मजदूर मेधा बिंद (55) की फावड़े से ईट भट्टे पर सिर को धड़ से अलग कर हत्या कर दिया। इस दौरान एक बार नहीं बल्कि कई फावड़े से हमला किया गया, जिससे सिर अलग हो गया। वहीं, हत्यारोपी युवक विछिप्त बताया जा रहा है। जो कि हत्या के भागने की बजाय पास में ही बैठकर ही बोल रहा था कि मैं खूनी हूं।

हत्या करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रहलादपुर निवासी मेधा बिंद की हत्या लखईपुर ग्राम निवासी वीरेंद्र ने फावड़े से कर दी है। जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है। इस घटना को देखकर ग्रामीणों द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गई है, जिससे वह भी बेहोश हो गया। अचेत अवस्था में पुलिस ने आरोपी को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+