UP News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओपी राजभर पर साधा निशाना, देखिए ऐसा क्या बोले कि Video हो गया वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के चहनियां में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने राजभर जाति को भाजपा से जुड़ने को लेकर जो बयान दिया उसे लोग ओमप्रकाश राजभर से जोड़कर देख रहे हैं।

cabinet-minister-anil-rajbhars-statement-went-viral-on-social-media-in-chandauli-up

वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कोई बयान सामने नहीं आया है, हालांकि एक बार पुनः अनिल राजभर और ओपी राजभर के बीच तनातनी साफ देखी जा रही है।

दरअसल, बीते 21 सितंबर को चंदौली जनपद के चहनियां में स्थित एक इंटर कॉलेज में राजभर समाज प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जहां स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला वहीं ओपी राजभर को भी आड़े हाथों लिया।

मंच से संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने राजभर जाति के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा के साथ अपने आप को जोड़ेंगे, पीएम मोदी के साथ अपने आप को जोड़ेंगे, भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने आप को जोड़ेंगे, कमल निशान के साथ अपने आप को जोड़ेंगे, सीएम योगी के साथ अपने आप को जोड़ेंगे।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम जुड़ना चाहते हैं तो सीधे जुड़ेंगे। किसी दलाल के माध्यम से राजभर समाज किसी से जुड़ने वाला नहीं है। ऐसे में अनिल राजभर द्वारा दिए गए बयान के बाद इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है की घोसी उपचुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनिल राजभर को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है।

देखें Video-

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी उन्होंने साधा था निशाना
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने हिंदू धर्म पर लेकर दिए गए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी के मुंह में बवासीर है तो हम क्या करें। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को यह भी कहा था कि ऐसे लोगों का मानसिक संतुलन खराब है और वह विक्षिप्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+