चंदौली: खेल-खेल में दोस्त ने 12 साल के छात्र को मारी गोली, मौत
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में खेल-खेल में एक छात्र ने दूसरे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गावं में हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के भाई-बहन ने पूरी घटना अपने मां बाप को बताई। घटना के बाद आरोपी बच्चा और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने काफी मान-मन्नौवल के बाद बच्चे को शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
Recommended Video

घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार फरार
दरअसल चकिया कोतवाली क्षेत्र के गढ़वा गांव में सोमवार की शाम खेल-खेल में अवैध असलहे से चली गोली से 12 वर्षीय छात्र रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी नाबालिग व उसका पूरा परिवार अवैध असलहे के साथ फरार हो गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई बहन भी साथ में खेल रहे थे, उन्होंने घर जाकर मां-बाप को घटना के बारे में बताया। घटना की सूचना मिलने के घंटे भर बाद चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण शव देने को तैयार नहीं हो रहे थे। उनकी मांग थी जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते वो बच्चे का शव नहीं देंगे।
सातवीं का छात्र था रवि
मौके पर सीओ चकिया जगत राम कन्नौजिया के नेतृत्व में चकिया, शहाबगंज, इलिया थाने की फोर्स भी पहुंच गई, जहां घंटों मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। बता दें, गढ़वा बस्ती निवासी पांचू राम पेशे से ट्रक ड्राइवर है। पांचू का दूसरे नंबर का बेटा रवि बलिया खुर्द गांव में स्थित सुखराम सिंह शिक्षण संस्थान में कक्षा 7 का छात्र था।












Click it and Unblock the Notifications