कैंसर के लिए काफी हद तक आदतें जिम्मेदार

नई दिल्ली, 23 अगस्त। प्रतिष्ठित ब्रिटिश जर्नल लान्सेट का दावा है कि तंबाकू, अल्कोहल और हाई बॉडी मास इंडेक्स यानि मोटापे को काबू में कर कैंसर के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सकती है. शोध के मुताबिक व्यवहार बन चुकी कुछ आदतें, कैंसर से होने वाली मौतों के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं. लान्सेट का दावा है कि 2019 में दुनिया भर में कैंसर हुई 44.4 फीसदी मौतें मानव व्यवहार से जुड़ी थीं.
वैज्ञानिकों ने ऐसे 34 रिस्क फैक्टरों की पहचान की है जो सबसे ज्यादा कैंसर का खतरा पैदा करते हैं. इनमें सबसे ज्यादा गंभीर स्मोकिंग है. कैंसर के 33.9 फीसदी मामले तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों से जुड़े मिले. 2019 में पूरे विश्व में 23 किस्म के कैंसर से एक करोड़ लोगों की मौत हुई. लान्सेट के रिसर्चरों इन एक करोड़ मौतों की पड़ताल की.
शोध के सीनियर को ऑर्थर क्रिस्टोफर मरे कहते हैं, "कैंसर का बोझ जनस्वास्थ्य के लिए अब भी एक गंभीर चुनौती बना हुआ है और दुनिया भर में इसका असर बढ़ता जा रहा है."

पहली बारः खत्म हो गया परीक्षण में शामिल सारे मरीजों का कैंसर
आर्थिक रूप से कमजोर देशों में अलग नतीजे
शोध यह भी कहता है कि कैंसर का असर वित्तीय और मौसमी परिस्थितियों के साथ साथ उम्र पर भी निर्भर करता है. निम्न आय वर्ग वाले देशों में स्मोकिंग, असुरक्षित सेक्स और अल्कोहल कैंसर के मरीज की उम्र पर बहुत गहरा असर डालते हैं. दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और सब सहारा देशओं में मेटाबॉलिक रिस्क बहुत ज्यादा है. ये सारे इलाके सोशल डेमोग्राफिक इंडेक्स में काफी नीचे आते हैं.
न्यूजीलैंड: 2008 के बाद पैदा हुए लोग नहीं पी पाएंगे सिगरेट
कैंसर रजिस्ट्री डाटा के मुताबिक भारत में हर साल कैंसर के 8 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं. प्रोजेक्टेड डाटा इस संख्या को 2.4 करोड़ प्रति वर्ष बता रहा है. इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट "बर्डन ऑफ कैंसर्स इन इंडिया" के मुताबिक 2025 तक भारत में हर साल कैंसर के करीब 2.9 करोड़ मामले सामने आ सकते हैं. फिलहाल भारत में कैंसर के ज्यादातर मामले तंबाकू से जुड़े मिलते हैं.
शोध का दावा है कि आदतों में बदलाव कर कैंसर के खिलाफ काफी हद तक सुरक्षा हासिल की जा सकती है. शोध के मुताबिक कैंसर की जल्द पहचान और असरदार इलाज अब भी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए.
ओएसजे/एनआर (एएफपी, डीपीए)
Source: DW
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications