Zomato के को फाउंटर और CTO गुंजन पाटीदार ने दिया इस्तीफा, 10 साल बाद छोड़ी कंपनी
Zomato के को फाउंटर और CTO गुंजन पाटीदार ने दिया इस्तीफा, 10 साल बाद छोड़ी कंपनी

Zomato ने सोमवार को खुलासा किया कि कंपनी के को- फाउंडर और सीटीओ गुंजन पाटीदार ने कंपनी छोड़ दी है। दस साल से अधिक समय तक कंपनी के साथ काम करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। याद रहे जोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने पिछले साल नवंबर में साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ने के बाद यह कंपनी से एक और बड़ा इस्तीफा है।
जोमैटो के को फाउंडर और Chief technology office गुंजन पाटीदार ने कंपनी में सोमवार को इस्तीफा दिया। Zomato ने कहा कि पाटीदार एक प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी (KMP) नहीं थे। याद रहे नवंबर में, Zomato के नए पहल प्रमुख और पूर्व फूड डिस्ट्रीव्यूशन हेड राहुल गंजू ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि इसकी इंटरसिटी लीजेंड्स सेवा के प्रमुख सिद्धार्थ झावर ने भी एक हफ्ते पहले कंपनी से बाहर निकलने की घोषणा की थी।
बता दें फूड फूड एग्रीगेटर Zomato ने पूरी कंपनी में अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। कंपनी ने कहा कि छंटनी उनके रेगुलर परफार्मेंस के आधार पर की गई थी।
सितंबर तिमाही के लिए ज़ोमैटो का शुद्ध घाटा पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹434.9 की तुलना में ₹250.8 करोड़ हो गया। इस बीच, परिचालन से राजस्व 62.20 प्रतिशत बढ़कर 1,661.3 करोड़ रुपये हो गया।सितंबर तिमाही में कंपनी के खाद्य वितरण कारोबार की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 5,410 करोड़ रुपये से केवल 22 प्रतिशत बढ़कर 6,631 करोड़ रुपये हो गई।












Click it and Unblock the Notifications