Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने दान किए 700 करोड़ रु, इस नेक काम में खर्च होगी राशि

नई दिल्ली। 10 मिनट में आपके घर तक फूड डिलीवरी करने का दावा करने वाली ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर और डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने आज बड़ा ऐलान किया है। दीपिंदर गोयल ने आज अपने हिस्से के 700 करोड़ रुपए के बराबर के अपने इम्प्लाई स्टॉक ऑप्शन प्लान यानी ईएसपीओ को दान करने का फैसला किया है। कंपनी को भेजे गए इंटरनेल ईमेल में उन्होंने ये बात कही है। इस ईमेल के मुताबिक कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल अपने हिस्से के ESPO को जैमैटो फ्यूचर फाउंडेशन में दान करेंगे। इस रकम का इस्तेमाल बड़े ही नेक काम के लिए किया जाना है।

दीपिंदर गोयल ने दान किए 700 करोड़ रुपए

दीपिंदर गोयल ने दान किए 700 करोड़ रुपए

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने आज बड़ी घोषणा करते हुए 700 रुपए के ईएसपीओ को जोमैटो फ्यूचर फाउंडेशन को दान करने का फैसला किया। उन्होंने ईमेल के जरिए ये जानकारी दी और कहा कि इम्पलॉइज़ स्टॉक ऑप्शन प्लान्स की वेस्टिंग के बाद प्राप्त हुए 700 करोड़ रुपए वो दान कर रहे हैं। ये रकम जोमैटो के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि जोमैटो अपने डिलीवरी पार्टनर और उनके परिवार के लिए कई योजनाएं चलाता है। इस रकम का इस्तेमाल उन योजनाएं के विस्तार में किया जाएगा।

डिलीवरी पार्टनर के बच्चों की पढ़ाई पर खर्च

डिलीवरी पार्टनर के बच्चों की पढ़ाई पर खर्च


जोमैटो फाउंडेशन कंपनी में लंबे वक्त से डिलीवरी पार्टनर्स के तौर पर जुड़े कर्मचारियों के परिवार और उनके बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। जैमैटो फाउंडेशन इन कर्मचारियों के दो बच्चों की पढ़ाई के लिए 1 लाख तक की सहायता रकम उपलब्ध करवाता है। ये मदद उऩ डिलीवरी पार्टनर्स को मिलती है, जो कंपनी में 10 साल का समय बिता चुके हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई के खर्च के लिए ये रकम इस्तेमाल की जाएगी। वहीं डिलीवरी पार्टनर्स की बेटियों को 12वीं और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए कंपनी प्रोत्साहित करती है और उन्हें स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाती है।

10 साल पूरे करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स को लाभ

10 साल पूरे करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स को लाभ

कंपनी के सीईओ ने कहा कि जो भी डिलीवरी पार्टनर कंपनी के साथ 10 साल पूरे कर चुके हैं, उनके बच्चों की शिक्षा के लिए अब प्र.ि बच्चा प्रति वर्ष 1 लाख रुपए मिलेगी। वहीं 5 साल का समय पूरा कर चुके पार्टनर्स को प्रति वर्, प्रति बच्चा 50 हजार मिलेंगे।

जो खाना खिलाने पहुंचा, शेर ने कर दिया उसका ही शिकार, कैमरे में कैद हुई हमले की खौफनाक तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+