जो खाना खिलाने पहुंचा, शेर ने कर दिया उसका ही शिकार, कैमरे में कैद हुई हमले की खौफनाक तस्वीर

जो खाना खिलाने पहुंचा, शेर ने कर दिया उसका ही शिकार, कैमरे में कैद हुई हमले की खौफनाक तस्वीर

नई दिल्ली। जानवरों को उनके प्रकृति निवास से अलग कर पिंजरे में कैद करना कभी कभी कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसका नतीजा हाल ही में देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के एक चिड़ियाघर में एक शेर उस शख्स पर भी आक्रमक हो गया, जो उसे खाना खिलाने पहुंचा था। इस खौफनाक हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पिंजरे में बंद शेर ने खुद को खाना परोस रहे शख्स पर ही हमला कर उसे खाने की कोशिश की।

Horrible Video: Zoo Keeper is dragged away by Lion before being Served food

शेर ने किया हमला

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका के मकरेले प्रिडेटर सेंटर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। खबर के मुताबिक रोजाना की तरह की चिड़ियाघर के मालिक माइक होडगे शेर के बाड़े में उसे खाने देने पहुंचे थे। जब वो उसे खाना देने के लिए बाड़े में घुसे, शेर ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें घसीटकर पिंजरे में ले जाने की कोशिश करने लगा। शेर ने माइक को काफी दूर तक घसीट लिया, लेकिन अचानक शेर ने माइक को अपने जबड़े से निकालकर घायल अवस्था में छोड़ दिया और वहां से चला गया। माइक की जान इसलिए बची, क्योंकि शेर के हमले के दौरान वो पैनिक नहीं हुआ। जैसे ही शेर ने उसपर हमला किया, उसने अपने आपको सरेंडर कर दिया। शरीर की हलचल को एकदम शांत कर दिया। वहीं चिड़ियाघर के स्टाफ जोर जोर से शोर मचाने लगे, जिसके बाद शेर वहां से भागकर जंगल में चला गया।

शेर के हमले से बुरी तरह घायल शख्स

इस हमले में माइक बुरी तरह से घायल हो गए। फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, शेर ने उनपर तेज वार किया था, हालांकि अब वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं। शेर के इस हमले की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। दरअसल साउथ अफ्रीका के थाबाजीबी में माइक और उऩका परिवार लायन रिजर्व की देखभाल करता है। माइक पिछले कई सालों से शेरों को पाल रहा है। वो बच्चों की तरह शेरों की केयर करता है। जिस शेर को वो बचपन से पालता आ रहा , हर दिन उन्हें खाना खिलाता है,उसी शेर ने उनपर हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+