Zerodha Down: मार्केट खुलते ही जेरोधा ऐप हुआ ठप, यूजर्स हुए परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

Zerodha: भारतीय शेयर बाजार में सुबह की हलचल के साथ ही ज़ेरोधा ऐप में आई तकनीकी दिक्कत ने ट्रेडर्स की धड़कनें बढ़ा दीं। देश के सबसे बड़े स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म पर अचानक प्राइस अपडेट रुकने से कई यूज़र्स को अपने शेयर की स्थिति समझने में परेशानी हुई।

मार्केट खुलने के समय हुई इस गड़बड़ी ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी, जहां ट्रेडर्स ने अपनी नाराज़गी जाहिर की। हालांकि कुछ ही मिनटों में कंपनी ने समस्या को ठीक कर सेवाएं सामान्य कर दीं। मार्केट खुलते ही कई यूज़र्स ने शिकायत की कि ऐप पर प्राइस अपडेट नहीं हो रहे थे, जिससे उन्हें रियल टाइम जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

Zerodha

सोशल मीडिया पर चिंता

सुबह करीब 9:50 बजे कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर इस समस्या को लेकर पोस्ट करना शुरू कर दिया। ट्रेडर्स ने चिंता जताई कि ऐसे वक्त पर दिक्कतें उनके ऑर्डर और ट्रेडिंग फैसलों को प्रभावित कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Tata Capital IPO 2025: शेयर बाजार में निवेश का बड़ा अवसर, जानें IPO की पूरी डिटेल

ज़ेरोधा का बयान

कंपनी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया,"कुछ यूजर्स को ऐप पर प्राइस अपडेट में दिक्कत आ रही है। हम इस समस्या की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, मोबाइल ब्राउजर पर काइट वेब में लॉग इन करें। ऑर्डर प्लेसमेंट प्रभावित नहीं है। इक्विटी सेगमेंट में 20 डेप्थ की जानकारी ऐप पर उपलब्ध है।"

कुछ ही मिनटों में समस्या हल

कंपनी ने बताया कि 9:52 बजे तक तकनीकी समस्या ठीक कर दी गई थी और सभी सेवाएं सामान्य रूप से चालू हो गईं।

ट्रेडर्स की नाराजगी

हालांकि कंपनी ने साफ किया कि ऑर्डर प्लेसमेंट पर असर नहीं पड़ा, लेकिन कई ट्रेडर्स ने इस तरह की गड़बड़ियों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि मार्केट खुलने के समय इस तरह की दिक्कतें उनके मुनाफे और फैसलों को प्रभावित कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: CGHS खत्म होगी या बनेगी नई बीमा योजना? कर्मचारियों के लिए क्या बदलेगा? कैसे होगा फायदा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+