खतरे में बैंक कर्मचारियों की नौकरी, अगले 5 सालों में घटेगी 30 प्रतिशत जॉब
नई दिल्ली। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं तो आपके लिए खतरे की घंटी बज गई है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए ये अलर्ट दिया है सिटीग्रुप के पूर्व सीईओ विक्रम पंडित। विक्रम पंडित की माने तो अगले पांच सालों में बैंकिंग सेक्टर की नौकरी में भारी छंटनी होने वाली है।

उन्होंने माना कि टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट के चलते बैंकिंग सेक्टर की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। इस टेक्नोलॉजी के चलते बैंकिंग सेक्टर में अगले 5 सालों में 30% बैंकिंग जॉब्स खत्म हो जाएंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के आने से बैंकों में कर्मचारियों की जरूरत कम होती जाएगी और अगले 5 सालों में ये 30 प्रतिशत तक घट जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग अब बैंक जाने के बजाए इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कंपनियां स्वचालित मशीनों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, जिसकी वजह से मैन पॉवर की डिमांड घट रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंकिंग में ऑटोमेशन के आने से 2015 और 2025 के बीच में 30% नौकरियों में कमी आई है और ये असर अभी जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications