इन घंटों में IRCTC ने नहीं बुक करवा सकेंगे टिकट, ये रही वजह
नई दिल्ली। अगर आप IRCTC से टिकट बुक कराने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। आईआरसीटीसी से 3 घंटों तक आप कोई भी टिकट बुक नहीं करवा सकेंगे। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के अनुसार, 6 अक्टूबर को 3 घंटों के लिए IRCTC से टिकट बुकिंग सेवा बाधित रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 6 अक्टूबर देर रात सिस्टम अपग्रेडेशन कार्य के चलते IRCTC से रिजर्वेशन सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान पीआरएस की सभी सेवाएं मतलब रिजर्वेशन, पूछताछ सेवा-139 और इंटरनेट बुकिंग सेवा सभी बाधित रहेगी। रेलवे ने अपनी वेबसाइट के जरिए ये जानकारी लोगों तक पहुंचा दी है।












Click it and Unblock the Notifications