पुराने फोन के बदले ले जाइए नया फोन, Xiaomi लेकर आया एक्सचेंज ऑफर
नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने एक्सचेंज ऑफर लॉन्च किया है। चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ने एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत आप अपने पुराने फोन के बदले नया फोन पा सकते हैं। जी हां शाओमी ने अपने मोबाइल हैंडसेट यूजर्स के लिए ये शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप किसी भी एमआई स्टोर में जाकर अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं।

कंपनी ने इस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए कैशिफाई के साथ साझेदारी की है। इसके लिए कैशिफाई की टीम पुराने फोन की कंडीशन और रीसेल वैल्यू के देखेगी और उसी के आधार पर आपको ये सुझाव देगी कि आप अपने पुराने फोन की कीमत के बराबर शाओमी डिवाइस पर कितना डिस्काउंट पा सकते है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर के तहत आप सिर्फ एक ही डिवाइस एक्सचेंज कर सकते हैं।
आपको बता दें कि भारत में फिलहाल 11 एमआई होम स्टोर ही है। आप इन होम स्टोर पर जाकर अपने पुराने मोबाइल फोन की कंडीशन और उसकी रिटर्न वैल्यू का पता लगा सकते हैं, जिसके बाद आप उतनी रिटर्न वैल्यू का डिस्काउंट किसी भी एमआई प्रोडक्ट पर पा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications