इन 4 बैकों से होम लोन लेना पड़ेगा सस्ता, सबसे कम EMI
नई दिल्ली। अगर आप घर खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। हम आपको ऐसे 4 बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जहां से होम लोन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बैंक से होम लोन देते वक्त दो चीजों का हमेशा से ध्यान रखना होता है। पहली बात होम लोन की ब्याज दर और इस कर्ज को चुकाने की अवधि। बैंक से मिलने वाले होम लोन की ब्याज दर हमेशा से खास होती है। ब्याज दर जितनी कम होगी आपकी ईएमआई भी उतनी कम होगी। हालांकि ईएमआई आपके लोन की अवधि पर भी निर्भर करता है।

अगर सरकारी बैंकों की बात करें तो कॉरपोरेशन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूकों बैंक है। इन 4 बैंकों से होम लोन की ब्याज दर कम है। कॉरपोरेशन बैंक में होम लोन की ब्याज दर 8.60-9.30 प्रतिशत है। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 8.65-9.65 प्रतिशत है। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज दर 8.70-8.95 प्रतिशत और यूको बैंक की ब्याज दर 8.70-8.95 हैं। ये ब्याज दरें होम लोन की राशि 30 लाख रुपए और लोन की अवधि 20 साल के आधार पर है।
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों पर 0.5 फीसदी की कटौती की है। एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के सभी होम लोन पर ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की कटौती की है।












Click it and Unblock the Notifications