चीनी सामान के बहिष्कार के बीच महज 18 दिनों में श्याओमी ने बेचे 10 लाख स्मार्टफोन

जहां एक ओर भारत में चीन के सामान का विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर चीन की कंपनी श्याओमी ने महज 18 दिनों के अंदर भारत में 10 लाख स्मार्टफोन बेच दिए हैं।

नई दिल्ली। जहां एक ओर देश भर के कई हिस्सों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर चीइनीज कंपनी श्याओमी के मोबाइल फोन ने भारतीयों का दिल जीत रखा है। अक्टूबर के शुरुआती 18 दिनों में ही कंपनी ने करीब 10 लाख स्मार्टफोन बेच दिए हैं।

mi

इस बात की जानकारी कंपनी के ग्लोबल चीफ एक्जिक्यूटिव ली जुन ने दी है। उनका कहना है कि 5 सालों के अंदर श्याओमी देश का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बन सकता है।

बुधवार को उन्होंने एक खुले पत्र के जरिए कहा कि उन्हें इस का पूरी भरोसा है कि लगातार कोशिशों के चलते 3-5 सालों में श्याओमी भारत में सबसे ज्यादा मार्केट हासिल करने में कामयाबी हासिल कर लेगा।

ली जुन ने यह भी बताया कि बेहतर फीचर वाले स्मार्टफोन लाने वाली चीन की कंपनी श्याओमी अपनी सप्लाई, रिटेल बेस और आफ्टर सेल सर्विस को सुधारने के लिए और अधिक निवेश करने की तैयारी कर रही है।

वह बोले कि श्याओमी अच्छी क्ववालिटी वाले प्रोडक्ट बनाकर उन्हें यूजर फ्रेंडली बनाती है। जुन के अनुसार कंपनी का ये मॉडल चीन में सफल रहा है और भारत में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार जुलाई-सितंबर 2016 क्वॉर्टर में श्याओमी का मार्केट शेयर बढ़कर 6.2 फीसदी पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.8 फीसदी था, जबकि पिछले क्वॉर्टर में यह 4.3 फीसदी के स्तर पर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+