रेडमी नोट 4 की लगी सेल, ऐसे खरीदें चुटकी में
नई दिल्ली। अगर आप भी श्याओमी का रेडमी नोट 4 खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। फ्लिपकार्ट पर आज यान 26 जुलाई रेडमी नोट 4 की सेल चल रही है। 12 बजे से शुरू हुई इस फ्लैश में आपको रेडमी नोट 4 के 3 मॉडल मिलेंगे।

ये 3 मॉडल हैं सेल में
रेडमी नोट 4 की इस सेल में पहला मॉडल है रेडमी नोट 4 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मैमोरी वाला स्मार्टफोन। इसके अलावा 2 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी वाला रेडमी नोट 4 भी इस सेल में आपको मिलेगा। इतना ही नहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाला रेडमी नोट 4 भी इस सेल में रखा गया है।

क्या हैं इनकी कीमतें?
रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 9,999 रुपए, 3 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 10,999 रुपए और 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 12,999 रुपए है। आपको बता दें कि यह मेक इन इंडिया फोन है। कंपनी के इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से ही खरीदा जा सकता है। अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करेंगे तो आपको 200 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।

ऐसे खरीदें
इस फोन को खरीदने के लिए सबसे पहले www.flipkart.com या mi.com पर जाएं और लॉगिन करें। सेल शुरू होते ही BUY NOW पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स डाल कर पोन ऑर्डर कर सकते हैं। कोशिश करें कि कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें। दरअसल, भुगतान करते-करते भी कई बार फोन आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications