Xiaomi Mi A2 की फ्लैश सेल शुरू, जानें फीचर्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में विस्तार से...

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 की फ्लैश सेल आज शुरू हो चुकी है। फोन को लेकर लंबे वक्त से लोग इंतजार कर रहे हैं। अब फोन की सेल शुरू हो चुकी है। आप अमेजॉन और एमआई डॉट कॉम से इस फोन को खरीद सकते हैं। फोन की पहली सेल 16 अगस्त को शुरू की गई थी, जिसमें कुछ ही घंटों में फोन सेल आउट हो गया था। अब दोबारा से फोन की सेल शुरू की गई है। अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो फोन खरीदने से पहले जानें फोन के फीचर्स, उसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन....

 फोन की खासियत

फोन की खासियत

शाओमी एमआई ए-2 फोन का रंग गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में है। फोन के साथ एक बैक कवर फ्री में मिलेगा। इस फोन में भी पिछले साल लांच हुए एमआई ए1 की तरह एंड्रॉयड वन दिया गया है। फोन में 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64GB स्टोरेज है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन के साथ आपको बैक कवर भी फ्री में मिलेगा।इस हैंडसेट के साथ आपको 3 महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। फोन के साथ जियो को 4.5 जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा है।

 शाओमी एमआई ए2 की कीमत

शाओमी एमआई ए2 की कीमत

Xiaomi Mi A2 के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 16,999 रुपए है। जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। आपको इस फोन के साथ 2200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। शाओमी मी ए2 की खासियत यह है कि यह हैंडसेट स्टॉक एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर पर चलता है।इसके सात ही इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

 कहां से खरीदें

कहां से खरीदें

आप Amazon से और एमआई डॉट कॉम से इस फोन को खरीद सकते हैं। आप एमेजॉन से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर आपको EMI की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा आप एमआई डॉट कॉम से भी ऑर्डर कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+