पहली ही सेल में 2 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Xiaomi का ये स्मार्टफोन, जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। अपनी लोकप्रियता के कारण शाओमी ने अबतक 6 करोड़ से ज्यादा समार्टफोन्स बेचे हैं। Xiaomi के स्मार्टफोन की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोन के लॉन्च होने के बाद पहली ही सेल में स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। Xiaomi Mi 8 को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद उसकी पहली सेल शुरू हुई थी। सेल शुरु होने के साथ ही महज 2 मिनट के भीतर Xiaomi Mi 8 का स्टॉक खत्म हो गया।

 2 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ स्मार्टफोन

2 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन की पहली सेल चीन में 5 जून को शुरु की गई थी। सेल की शुरुआत 10am CST (7.30am IST) हुई थी। सेल की शुरुआत होने के साथ ही महज 2 मिनट के भीतर स्मार्टफोन खत्म भी हो गए। हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया कि उसने सेल में कितने यूनिट रखे थे। लोगों के पास इस स्मार्टफोन को पाने का अगला मौका 12 जून को है।

 क्या है इस स्मार्टफोन की खूबियां

क्या है इस स्मार्टफोन की खूबियां

Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन बेहतरीन खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.21 इंच की OLED स्क्रीन है। फोन के चारों तरफ से कर्व्ड है और बैक पैनल ग्लास का है। Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 है। फोन में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। रियल कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। Xiaomi Mi 8 पहला फोन है, जिसमें डुअल फ्रिक्वेंसी जीपीएस यूज होता है, जिसकी वजह से बेहतर और सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। फोन व्हाइट, गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

 कितनी है कीमत

कितनी है कीमत

आपको बता दें कि इस फोन की कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। Xiaomi Mi 8 की शुरुआती कीमत 28,600 रुपए हैय़ इस मॉडल में 6GB रैम, 64GB मेमोरी दी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 31,600 रुपए है। वहीं 6GB रैम और 256GB इंटरनल मेमोरी वाले फोन की कीमत 34,800 रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+