महंगाई ने तोड़ी कमर, लगातार 12वें महीने डबल डिजिट में थोक महंगाई दर, मार्च में 14.55%

महंगाई ने तोड़ी कमर, मार्च में थोक महंगाई दर 14.55%

नई दिल्ली। महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। ईधन, बिजली के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण थोक मूल्य सूचकांक बढ़कर 14.55 फीसदी पर पहुंच गया है। ये लगातार 12वें महीने थोक मूल्य सूचकांक डबल डिलीज में रहा है। मार्च में ये महंगाई दर 14.55 फीसदी पर पहुंच गई है। मार्च 2022 में थोक मूल्य सूचकांक जहां 14.55 फीसदी रहा तो वहीं फरवरी 2022 में ये 13.11 फीसदी रही थी।

Recommended Video

    Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर में बड़ा उछाल, मार्च में 6.95% पर पहुंची | वनइंडिया हिंदी
    WPI inflation soars to 14.55 pc in March on rise in fuel, metal prices

    अप्रैल 2021 से ही थोक मूल्य सूचकांक डबल डिलीट में बना हुआ है। खाने-पीने की चीजों, बिजली की कीमत, ईंधन के दामों में कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण थोक महंगाई में बढ़ोतरी हो रही है।

    महंगाई ने तोड़ी कमर

    थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी जारी है। मार्च में ये फिर बढ़ते हुए 14.55 फीसदी पर पहुंच गया। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर 34.52% पर पर पहुंच गया। वहीं मार्च महीने में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 8.71% पर पहुंच गई। वहीं मैन्यूफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 10.71% पर पहुंच गई तो आलू की थोक महंगाई दर 24.62%, अंडे, मास और मछली की महंगाई दर 9.42% परपर पहुंच गई। थोक मूल्य के अलावा खुदरा महंगाई दर भी 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स मार्च में बढ़कर 6.95% पर पहुंच गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+