GOOD NEWS: थोक महंगाई दर अप्रैल में घटकर 3.07% रही
नई दिल्ली। चुनावी मौसम में सरकार को महंगाई के मोर्चे पर पर राहत भरी खबर मिली है। थोक महंगाई के आंकड़ों में गिरावट आई है। यह अप्रैल में 3.18 फीसदी से गिरकर 3.07 फीसदी पर आ गई है। जानकारों की मानें तो अप्रैल में फ्यूल, पावर कीमतों में आई गिरावट से देश में महंगाई गिरी है। वहीं, आलू की थोक महंगाई दर 1.30 फीसदी से गिरकर -17.15 फीसदी पर आ गई है। इसके अलावा प्याज की महंगाई दर -3.43 फीसदी है। हालांकि, दालों की थोक महंगाई दर 10.63 फीसदी से बढ़कर 14.32 फीसदी पर पहुंच गई है।













Click it and Unblock the Notifications