गहरा सकता है दुनियाभर में नौकरियों का संकट
बेंगलोर। नौकरियों पर संकट आ सकता है। यह हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि विश्व बैंक ने यह भविष्यवाणी की है। मंगलवार को विश्व बैंक ने चेताते हुए कहा कि दुनिया में वैश्विक रिशेसन आ सकता है। विश्व की अर्थव्यवस्था में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। इससे विकासशील देशों में सोच विचार शुरू हो गया है।

बैठक मेें विश्व बैंक के शब्द
ऑस्ट्रेलिया में सम्पन्न हुई जी-२० देशों के श्रम और रोजगार की मंत्री स्तरीय मीटिंग में जारी की गई एक स्टडी में बैंक ने कहा है कि बढ़ती हुई आबादी के कारण साल 2030 तक संसार में साठ मिलियन अतिरिक्त जॉब पैदा करना जरूरी हो जाएगा। ऐसा नहीं होने पर संकट का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने कहा है कि विश्व स्तर पर मिलने वाली आय में अंतर बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications