Rail budget: क्या रेलवे में होगी महिला सुरक्षा

women-railway
नई दिल्ली। अब से कुछ घंटे बाद पेश होनेवाले रेल बजट से महिलाओं की भी उम्मीदे हैं। पल-पल अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित महिलाएं रेलवे में भी सुरक्षा चाहती हैं। अब देखना होगा कि रेल मंत्री गौड़ा अपने रेल बजट में महिलाओं की सुरक्षा मुद्दा शामिल करते हैं क्या नहीं। आपको बता दें कि रेलवे की जनरल डिब्बों व स्लीपर में महिलाओं के साथ बदतमीजी करने के शिकायते अकसर सुनने को मिलती रहती हैं।

गत वर्ष के रेलवे बजट में भी महिला सुरक्षा के बारे में दावे किया किए गए थे। कहा गया था कि रेलवे में आरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे न केवल महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जा सकेगा बल्कि लूट-पाट करने वाले गिरोह से भी यात्रियों की सुरक्षा की जा सकेगी।

यह किया गया था दावा

वर्ष 2013 के रेल बजट में यह दावा किया गया था कि रेलवे पुलिस फोर्स में महिलाओं की भर्तियां की जाएंगी। जो अकसर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काम देखेंगी। इसके अलावा जवानों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई थी। लेकिन डिब्बों में टीटी के अलावा बहुत कम बार ही देखा जाता है कि कोई जवान सुरक्षा के लिए घूमता हुआ दिखाई दे या महिला जवान विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाई गई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+