Reliance Jio की वजह से भारत में KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम ने की धमाकेदार इंट्री

नई दिल्ली। अमेरिकन कंपनी काई टेक्नोलाजी ने हाल ही में KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया था जिसके इस वक्त सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में है। काई टेक्नोलॉजी ने मंगलवार को इसके लिए रिलायंस जियो का शुक्रिया अदा किया। दरअसल जियो के 4G फोन में जिस ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज होता हो वो है KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम है।

एंड्रायड को देगा टक्कर

एंड्रायड को देगा टक्कर

काई टेक्नोलॉजी के सीईओ सिब्सेटियन कोडविले ने बताया, 'हम जियोफोन पर KaiOS के प्रदर्शन से रोमांचित हैं। इसके जरिए लाखों भारतीयों को नए अवसर मिले हैं।' बता दें कि अभी तक ऑपरेटिंग सिस्टम की दुनिया में एंड्रायड, विंडोज और एप्पल के आईओएस का बोलबाला था लेकिन ये सभी सिर्फ महंगे स्मार्टफोन में ही चलते थे। काई टेक्नोलाजी ने कम कीमत वाले फोन में 4जी फोन की सुविधाओं देने के उद्देशय से KaiOS को बनाया जिसे की एक आम आदमी तक 4जी की पहुंच हो।

2017 में लॉन्च हुआ था KaiOS

2017 में लॉन्च हुआ था KaiOS

KaiOS सबसे पहले अमेरिकी बाजार में मार्च 2017 में लॉन्च किया गया था। रिलायंस रिटेल के सुनील दत्त ने बताया कि जियोफोन के लिए KaiOS सबसे सही ऑपरेटिंग सिस्टम है। ये मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम 4G/LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसी आधुनिक तकनीकों सपोर्ट करता है और बाजार में मौजूद बाकी ऑपरेटिंग सिस्टम से किफायती भी है।

KaiOS ने किए ये बदलाव

KaiOS ने किए ये बदलाव

सिब्सेटियन कोडविले ने बताया कि हमने भारतीय बाजार की मांग को देखते हुए अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में यहां की भाषाओं को जोड़ा है साथ ही डिजिटल पेमेंट करने की तकनीकों को भी शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+