नौकरी से पाइए आजादी, 10 साल 20 हजार का निवेश, पूरी जिंदगी पाइए घर बैठे 60 हजार मंथली सैलरी
Systematic Withdrawal Plan: बदलते दौर में हर कोई जल्द से जल्द वित्तीय आजादी पाना चाहता है, ताकि उसे 9 से 5 की नौकरी के जाल से मुक्ति मिल सके। अपने जीवन को अपनी मर्जी से जी सके, जहां चाहे घूम सके, अपनी शौक की चीजें कर सके।
इसके लिए जरूरी है कि आपके पास इतनी पूंजी हो कि आपको किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। आप अपने खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर ना हों। अगर आप इन सपनों को साकार करना चाहते हैं तो इसके लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (systematic withdrawal plan) एक बेहतरीन विकल्प है।

यह ना सिर्फ आपको एक निश्चित मासिक राशि की सुविधा मुहैया कराता है बल्कि एक ऐसी एकमुश्त पूंजी भी आपके लिए तैयार करता है, जिसकी मदद से आप अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आसान भाषा में SIP में रिटर्न देने के लिए आपको इसे ब्रेक करना पड़ता है जबकि SWP में आप एसआईपी को ब्रेक किए बिना ही हर महीने रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
हर तरह का विकल्प मौजूद
कुछ लोग एक बार में बड़ी रकम निवेश करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग छोटी-छोटी राशि को नियमित तौर पर निवेश करने का विकल्प चुनते हैं। अपनी जरूरतों के अनुसार आप इस विकल्प को चुन सकते हैं। इन विकल्पों को चुनकर आप अपने भविष्य की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और सुरक्षित भविष्य के विकल्प को चुन सकते हैं।
अपनी सुविधा के अनुसार निवेश
SWP में निवेश के लिए सबसे पहले किसी म्यूचुअल फंड का चयन किया जाता है। म्यूचुअल फंड कंपनी के साथ खाता खोलने के बाद, आप तय करते हैं कि कितनी एकमुश्त राशि निवेश करना चाहते हैं। फिर आप म्यूचुअल फंड कंपनी को मासिक या त्रैमासिक जैसे नियमित रूप से एक निश्चित राशि निकालने का निर्देश देकर SWP सेट करते हैं।
हर महीना एक निश्चित राशि
ऐसे में जो तारीख आपने SWP चुनी है, उस तारीख पर आपको एक निश्चित राशि मिलना शुरू हो जाती है। इसके लिए म्युचुअल फंड कंपनी आपकी राशि के लिए आपके द्वारा निवेश की गई राशि के एक हिस्से को बेच देती है। यह प्रक्रिया तबतक जारी रहती है जबतक आप इसे खुद से रोकते नहीं हैं या फिर आपकी निवेश की राशि खत्म नहीं हो जाती है।
SWP का एक मुख्य लाभ यह है कि यह नियमित आय प्रदान करता है, ठीक वैसे ही जैसे कि आपको सैलरी मिलती है। यह मासिक खर्चों को पूरा करने में काफी मदद करता है। आप इस प्लान के जरिए यह चुन सकते हैं कि आप हर महीने कितनी राशि चाहते हैं।
SWP का दूसरा लाभ यह है कि आप टैक्स में बचत भी कर सकते हैं।आप बिना किसी फाइन के किसी भी समय SWP को शुरू और बंद कर सकते हैं। आप नियमित रूप से पैसे निकाल रहे हों, लेकिन इसते बाद भी आपकी कुल बची हुई जमा पूंजी पर रिटर्न मिलता रहता है। यानि आपका निवेश तब भी आपके लिए काम करता रहेगा जब आप उससे पैसे निकालते हैं।
50 लाख के निवेश पर हर महीने 60 हजार
उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं कि अगर आपके पास 50 लाख रुपए हैं और इसे आप SWP में निवेश करते हैं और आपको 13 फीसदी का औसत रिटर्न मिलता है तो आपको एक वर्ष बाद हर महीने 60 हजार रुपए मिलेंगे और अच्छी बात यह है कि आपका मूलधन साल दर साल बढ़ता ही रहेगा, इसमे कोई भी कमी नहीं आएगी।
शर्त यह है कि आपको औसत 13 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे। हालांकि अगर आप हर महीने 60 हजार से कम की निकासी करते हैं तो आपका रिटर्न और अधिक हर साल बढ़ेगा, जबकि 60 हजार से अधिक की निकासी करते हैं तो आपका मूलधन हर वर्ष कम होता जाएगा।
सिर्फ 10 साल की नौकरी के बाद मिल जाएगी आजादी
मान लेते हैं कि आपके पास एक मुश्त निवेश के लिए पैसा नहीं है और आप हर महीने एक राशि जमा करके कुछ वर्षों बाद हर महीने एक राशि को निकालना चाहते हैं तो इसका भी विकल्प आपके पास मौजूद है। आप हर महीने 20 हजार रुपए की एसआईपी कर सकते हैं।
10 साल तक अगर आप इसे जारी रखते हैं और औसतन आपको 13 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 10 साल के बाद आपके पास कुल 49.33 लाख रुपए की पूंजी होगी। 10 साल के बाद आप इस एसआईपी को SWP में तब्दील कर सकते हैं और बिना हर महीने आप तकरीबन 60 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
10 साल के बाद यह आपको पहले दिए गए उदाहरण की तरह रिटर्न देने लगेगा। अच्छी बात यह है कि इसे आप नौकरी के साथ शुरू कर सकते हैं और 10 साल के बाद आर्थिक आजादी हासिल कर सकते हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications