दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट, महज 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी 57000 फिल्में, स्पीड 319 Tbps
दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट,स्पीड 319 Tbps
नई दिल्ली। World Fastest Internet Speed. जहां आप एक HD वीडियो या फिल्म डाउनलोड करने में घंटों परेशान रहते हैं तो वहीं जापान के इंजीनियर्स ने दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट स्पीड तैयार कर लिया है। जापान( Japan) क इंजीनियर्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 319 Tbps स्पीड का नया कृतिमान बनाया है। महज 1 साल के भीतर ही इन इंजीनियरों ने पहले के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उससे डबल स्पीड वाले इंटरनेट को तैयार कर सबको हैरान कर दिया।

World Fastest Internet Speed: दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट
जापान के इंजीनियर्स रिसर्चर्स ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट स्पीड तैयार किया है। जापानी टेक्नोलॉजी से तैयार किए गए इस इंटरनेट तो अब 319 Terabits (TB) प्रति सेकेंड की स्पीड पर डाउनलोड की जा सकगी, जो 3,19,000 Gbps के बराबर है। इस सफलता के साथ ही अब दुनिया के सबस फास्ट इंटरनेट स्पीड( World Fastest Internet Speed) का रिकॉर्ड जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी क नाम हो गया है।

1 मिनट में डाउनलोड कर सकेंगे 57000 फिल्में
जापान के इंजीनियरों और रिसर्चर्स ने 319 Tbps इंटरनेट स्पीड की सफल टेस्टिंग की। इस टेस्टिंग में लॉग होल ट्रांसमिशन 3,001 किलोमीटर का कहा। इस टीम ने सफलता पूर्वक S, C और L-बैंड ट्रांसमिशन की टेस्टिंग की, जिसमें 4- कोर ऑप्टिकल फाइबर, जिसकी स्टैंडर डायमीटर 0.125 mm की थी उसके जरिए की। अगर इंटरनेट के इस स्पीड को सरल भाषा में समझना चाहे तो इस 319 Tbps स्पीड की डाउनलोडिंग के साथ आप पलक झपकते ही काम कर सकते हैं। आप चुटकियों में फिल्म डाउनलोड कर सकते हैं। रिसर्चर्स का दावा है कि आप 319 टेराबिट्स के सपीड के साथ मात्र 1 सकेंड में 57000 फिल्में डाउनलोड कर सकते हैं। जापान के इन विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ये दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट हैं। वहीं Spotify की पूरी लाइब्रेडी को आप 3 सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे।

3001 KM दूरी वाला ट्रांसमिशन किया गया तैयार
इस सुपरफास्ट इंटरनेट की टेस्टिंग करने वाल जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी ने इसके लिए मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल किया। उन्होंने इसकी टेस्टिंग के लिए कोई नया या एडवांस ऑप्टिकल फाइबर नहीं लगाया। उन्होंने इसके लिए 3001 किमी लंबी दूरी वाला ट्रांसमिशन तैयार किया। जिसपर इसकी सफलता से टेस्टिंग की गई। इसक साथ ही जापान ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले 178 Tbps इंटरनेट स्पीड की सफल टेस्टिंग हुई थी। अब जापान के रिसर्चर्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications