नैनो को जल्द ही टाटा-बाय-बाय कह सकती है टाटा!
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। रतन टाटा की ड्रीम कार नैनो की लगातार घटती सेल को देखते हुए टाटा समूह इसका उत्पादन बंद करने के संबंध में विचार कर रहा है। हालांकि टाटा समूह की तरफ से बारे में कोई भी खुलकर कुछ नहीं कह रहा है।

लाख कोशिशों को करने के बाद भी नैनो की सेल में गति नहीं पकड़ पा रही है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से दिसंबर की अवधि में कंपनी नैनो की सिर्फ 11,333 इकाइयां ही बेच पाई है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 13,931 के आंकड़े से 18.64 फीसदी कम है।
उत्पादन जारी
हालांकि टाटा समूह की तरफ से कहने के लिए कहा जा रहा है कि उसकी तरफ से इसका उत्पादन जारी रहेगा। जानकारों का कहना है कि नैनो से लेकर उम्मीद पूरी नहीं होने के बाद देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स अब इस छोटी कार की बिक्री बढ़ाने के लिए कई नई पहल करने जा रही है। कंपनी इसके तहत आटोमैटिक गियर शिफ्ट वाला मॉडल भी पेश करने का विचार कर रही है। पर टाटा लगातार इसका उत्पादन घाटा खाने के लिए नहीं करेगा।
टाटा मोटर्स का कहना है कि हमे नैनो पोर्टफोलियो को मजबूत करने की कुछ और पहल की है।' प्रवक्ता ने इन खबरों का खंडन किया कि बिक्री में लगातार गिरावट के मद्देनजर कंपनी नैनो को धीरे-धीरे हटाना चाहती है। पर आटो सेक्टर के जानकार कहते हैं कि बजाज अपने स्कूटर के उत्पादन को बंद कर सकता है, मारुति बंद कर सकती है मारुति 800 के उत्पादन को, हिन्दुस्तान मोटर्स ने एम्बेसेडर के उत्पादन को रोक दिया तो फिर टाटा कब तक नैनो का उत्पादन जारी रखेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने पहले ही जनवरी, 2014 में नैनो ट्विस्ट पेश की है। इसमें शहर की स्मार्ट कार की खूबियों का समावेश किया गया है। कंपनी नैनो में आटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भी योजना बना रही है। टाटा मोटर्स ने 2014 की वाहन प्रदर्शनी में कई आधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ नैनो का एएमटी संस्करण प्रदर्शित किया था। कॉम्पैक्ट सेडान जेस्ट व हैचबैक बोल्ट को उतारे जाने के साथ घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में सुधार हुआ है।
मारुति मजे में
इस बीच, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री जनवरी 2015 के दौरान 13.9 फीसदी बढ़कर 1,16,606 वाहन रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,02,416 वाहन थी। कंपनी ने कहा कि बीते माह के दौरान कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1,05,559 वाहन रही, जो जनवरी 2014 में 96,569 वाहन थी।
पर गिरी ऑल्टो की सेल
कंपनी ने कहा कि ऑल्टो और वैगनआर जैसी छोटी कारों की बिक्री 7.3 फीसदी घटकर 35,750 इकाई रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 38,565 इकाई थी। मारुति ने कहा कि स्विफ्ट, एस्टिलो, रिज और डिजायर जैसे काम्पैक्ट खंड की बिक्री 7.5 प्रतिशत बढ़कर 45,881 इकाई रही, जो पिछले साल जनवरी में 42,669 इकाई थी।
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications