हॉटस्पॉट के बाद अब आया जियो का वाई-फाई डोंगल, जानिए कीमत
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के जियोनेट हॉटस्पॉट के बाद अब जियो का वाई-फाई डोंगल भी बाजार में आ चुका है। यू ट्यूब पर डाली गई एक वीडियो में वाई-फाई डोंगल को अनबॉक्स करते हुए दिखाया गया है।

इस डोंगल को जियो डोंगल-2 नाम दिया गया है। वीडियो के अनुसार इसकी कीमत 1999 रुपए है, जिसे रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके बॉक्स पर कीमत 3119 रुपए लिखी गई है।
5 मिनट के इस वीडियो में वाई-फाई डोंगल-2 को अनबॉक्स करते हुए दिखाया गया है। इस बॉक्स में यूएसबी एडैप्टर, मोबाइल राउटर, गाइड और वारंटी कार्ड दिया गया है।
इस डोंगल के साथ 10 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। इस डोंगल में माइक्रो सिम कार्ड का स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा, डोंगल के ऊपर दो एलईडी लाइट हैं। एक लाइट नेटवर्क स्ट्रेन्थ दिखाती है और दूसरी लाइट वाई-फाई की क्वालिटी को दिखाती है।
हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस डोंगल को लॉन्च करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बावजूद इसके इस वीडियो में इस बात का दावा किया गया है कि इसे रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications