काबुल में धमाकों के बीच भी Land Cruiser का जलवा! रोड किंग' ने कराया सेफ एक्जिट? हैरान कर देंगे सेफ्टी फीचर्स
Toyota Landcruiser 300 GR Sport: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार देर रात पाकिस्तान द्वारा किए गए एक कथित शक्तिशाली हमले ने दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के चीफ नूर वली महसूद को निशाना बनाकर यह एयर स्ट्राइक की। इस हमले में जिस वाहन को निशाना बनाया गया, वह एक लैंड क्रूज़र (Land Cruiser) थी। एक ऐसी गाड़ी जिस पर हाई-प्रोफाइल लोग आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स दुनिया भर के VVIPs, क्यों इस गाड़ी पर इतना भरोसा करते हैं? एक ऐसी गाड़ी, जिसे हम 'पहियों पर चलने वाला टैंक' भी कह सकते है! बॉलीवुड के सलमान खान से लेकर भोजपुरी के पवन सिंह तक की गैराज में ये 'रोड किंग' खड़ी है।

इसकी बुलेटप्रूफ ताकत, बेजोड़ दमदार इंजन और ऐसे सेफ्टी फीचर्स हैं जोकि मौत को भी मात दे सकते हैं। आइए जानते हैं, क्यों ये VVIPs करोड़ों खर्च करके सिर्फ लैंड क्रूजर को ही अपनी 'सबसे सुरक्षित ढाल' मानते हैं?
₹3 करोड़ की LC300 GR-Sport का जलवा
Toyota की Land Cruiser LC300 GR-Sport को खासकर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो लग्जरी के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग का शौक रखते हैं। यह सिर्फ एक बड़ी SUV नहीं है, बल्कि एक ऐसा 'टैंक' है जो सबसे मुश्किल रास्तों को भी आसानी से पार कर सकता है।
दमदार एक्सटीरियर और डिज़ाइन
- शानदार लुक: इसका फ्रंट डिजाइन बेहद शानदार है। इसमें एक विशाल ब्लैक-आउट ग्रिल है जिस पर बड़े अक्षरों में 'TOYOTA' लिखा है, जो इसे सड़क पर एक अलग ही लुक देता है।
- स्पोर्टी टच: रूफ रेल्स, साइड मिरर और पिलर (B-पिलर) सभी ब्लैक-आउट किए गए हैं। साथ ही, इसमें 18-इंच के ब्लेक अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं जो ऑफ-रोडिंग के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टायरों के साथ आते हैं।
बेजोड़ ऑफ-रोड क्षमताएं
GR-Sport एक सामान्य SUV नहीं, बल्कि एक असली ऑफ-रोड किंग है:
- आगे-पीछे दोनों पहियों का लॉक सिस्टम(Front & Rear Electronic Differential Locks): यह फीचर सुनिश्चित करता है कि कीचड़ या रेत में फंसने पर भी कार को दोनों एक्सल (आगे और पीछे) पर बराबर पावर मिलती रहे, जिससे गाड़ी निकल जाती है।
- एडवांस्ड सस्पेंशन: इसमें एडाप्टिव वेरिएबल सस्पेंशन (AVS) और खास E-KDSS टेक्नोलॉजी है, जो सड़क की स्थिति के अनुसार सस्पेंशन को एडजस्ट करती है।
- बढ़ी हुई आर्टिकुलेशन: इसके सस्पेंशन को लंबा स्ट्रोक दिया गया है, जिससे गड्ढों या पत्थरों पर चढ़ते समय पहिए ज़मीन से ज़्यादा देर तक संपर्क में रहते हैं।
- ऑफ-रोड असिस्ट टेक्नोलॉजी: इसमें क्रॉल कंट्रोल (Crawl Control), डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल (DAC) और हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स हैं, जो मुश्किल ढलानों और फिसलन भरी जगहों पर ड्राइवर की मदद करते हैं।
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 230 मिमी का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे आसानी से ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने देता है।
- ड्राइव मोड: यह कई ड्राइव मोड (जैसे ECO, NORMAL, SPORT S) के साथ-साथ कस्टमाइज़्ड मोड भी देता है, ताकि आप ड्राइविंग को अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकें।
लग्जरी और हाई-टेक इंटीरियर
बाहर से मजबूत दिखने वाली यह SUV अंदर से किसी 5-स्टार होटल जैसी लग्जरी प्रदान करती है:
- शानदार केबिन: इंटीरियर में लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। ड्राइवर और पैसेंजर, दोनों के लिए सीटें वेंटिलेटेड (ठंडी) और हीटेड (गर्म) हैं।
- बड़ी टचस्क्रीन: इसमें एक बड़ी 12.3-इंच की टचस्क्रीन दी गई है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करती है।
- पैसेंजर्स के लिए एंटरटेनमेंट: पीछे बैठे यात्रियों के लिए हेडरेस्ट पर स्क्रीनें हैं, जो लंबी यात्रा को आसान बनाती हैं।
- अन्य सुविधाएं: इसमें हेड-अप डिस्प्ले (HUD), चार-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक प्रीमियम 14-स्पीकर साउंड सिस्टम और एक बड़ी कूल बॉक्स जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।
- आराम: फ्रंट सीट आठ तरह से पावर-एडजस्टेबल हैं, और पीछे की सीटों में भी हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा मिलती है।
टॉप क्लास सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी
Land Cruiser LC300 सिर्फ मजबूत ही नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस एक सुरक्षित गाड़ी है, जो VVIPs के भरोसे को सही साबित करता है:
- 10 एयरबैग: यह SUV 10 एयरबैग के साथ आती है, जो सामने, साइड, और घुटनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, ताकि किसी भी टक्कर की स्थिति में ड्राइवर और पैसेंजर्स पूरी तरह सुरक्षित रहें।
- 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग: Land Cruiser को अपनी मजबूत बॉडी और क्रैश टेस्टिंग में 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है।
- प्री-कोलिजन सिस्टम (PCS): यह सिस्टम संभावित टक्कर की पहचान करता है और ज़रूरत पड़ने पर ऑटोमैटिकली ब्रेक लगा देता है, जिससे दुर्घटना टल जाती है।
- लेन कीपिंग असिस्ट (LKA) और लेन ट्रेसिंग असिस्ट (LTA): ये फीचर्स गाड़ी को लेन के बीच में बनाए रखने में मदद करते हैं।
- अडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (ACC): यह फीचर लंबी दूरी की ड्राइविंग में आगे वाली गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए स्पीड को खुद-ब-खुद एडजस्ट करता है।
ड्राइविंग और पार्किंग सेफ्टी
- 360 डिग्री कैमरा: पार्किंग या मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों पर गाड़ी चलाते समय चारों तरफ का स्पष्ट दृश्य प्रदान करने के लिए 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS): यह फीचर टायरों के हवा के दबाव पर लगातार नज़र रखता है, जिससे टायर फटने या दुर्घटना होने का जोखिम कम होता है।
- मल्टी-टेरेन मॉनिटर (MTM): यह ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान गाड़ी के नीचे और आसपास की स्थिति को स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे ड्राइवर को पत्थरों और गड्ढों को समझने में मदद मिलती है।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट -
कौन हैं गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ? पाकिस्तान लिंक से St. Kitts केस तक, असम चुनाव में क्यों है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications