Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Strike Today: आपके पैसों का क्या होगा? लगातार चौथे दिन बैंकों में ताले, आखिर क्या चाहते हैं कर्मचारी?

Why is Bank Strike Today? यदि आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है। आज यानी 27 जनवरी को देश भर के सरकारी बैंकों में सन्नाटा पसरा रह सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर नौ यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल (Nationwide Bank Strike) का बिगुल फूंक दिया है।

इससे पहले 24, 25 और 26 जनवरी की छुट्टियों के कारण बैंक पहले ही बंद थे, और अब आज की हड़ताल ने ग्राहकों की मुश्किलों को चौथे दिन भी जारी रखा है।

Bank Strike

Why is there bank strike today? हड़ताल की मुख्य वजह क्या है

इस बड़ी हड़ताल के पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित एक 'बड़ा वादा' है। बैंक यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग '5-डे वर्क वीक' (5-Day Work Week) को तत्काल लागू करना है।

दरअसल, मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के बीच 12वें द्विपक्षीय समझौते (Bilateral agreements) पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते में यह तय हुआ था कि बैंक के कर्मचारियों को हर शनिवार और रविवार की छुट्टी दी जाएगी। लेकिन, इस समझौते को हुए महीनों बीत चुके हैं और अब तक केंद्र सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी नहीं की गई है। इसी देरी ने कर्मचारियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है और आज वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

Bank Strike Today? विफल रही सुलह की कोशिशें

हड़ताल को टालने के लिए 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त (Chief Labour Commissioner) के साथ एक सुलह बैठक भी बुलाई गई थी। बैंक यूनियनों को उम्मीद थी कि सरकार इस बार ठोस समय सीमा देगी, लेकिन बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका। यूनियनों का कहना है कि जब समझौता हो चुका है, तो सरकार इसे लागू करने में देरी क्यों कर रही है? इसी अन्याय के खिलाफ आज बैंक अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं।

Bank Strike Today: हड़ताल का कितना होगा असर?

यह हड़ताल मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) जैसे SBI, PNB, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक को प्रभावित कर रही है। इन बैंकों में कैश जमा करने, चेक क्लियरेंस, और विड्रॉल जैसे काउंटर काम पूरी तरह ठप रह सकते हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंक जैसे HDFC, ICICI और Axis बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे क्योंकि उनके कर्मचारी इस यूनियन का हिस्सा नहीं हैं।

Bank Strike: आपके पैसों का क्या होगा? क्या हैं विकल्प

हालांकि बैंकों की शाखाओं में ताले लटके हैं, लेकिन डिजिटल युग में आपकी जेब पर असर कम पड़ेगा।

  • 1. UPI और नेट बैंकिंग: मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी।
  • 2. डिजिटल ट्रांजेक्शन: पेमेंट करने या पैसा भेजने के लिए आप डिजिटल मोड का बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • 3. ATM सेवा: बैंकों ने कैश की व्यवस्था की है, लेकिन कई दिनों की छुट्टियों के कारण स्थानीय स्तर पर एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है।

Bank Strike: कब तक रहेगी ये हड़ताल?

यदि 5-डे वर्क वीक की अधिसूचना जल्द जारी नहीं होती है, तो यूनियनें आने वाले दिनों में और भी बड़ी और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दे चुकी हैं। फिलहाल, आम जनता के लिए सलाह यही है कि बैंक जाने से पहले अपनी शाखा से संपर्क कर लें या डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+