Gold Rate Today: अभी सोना खरीदने में हैं समझदारी, जानें क्या है आज आपक शहर में सोने का हाल
Gold Rate Today: अभी सोना खरीदने में हैं समझदारी, जानें क्या है आज आपक शहर में सोने का हाल
नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से त्योहारी सीजन का असर सोने पर देखने को मिल रहा है, लेकिन फिर भी सोना अपने उच्चतम स्तर से 9500 रुपए तक गिर चुका है। सोने की कीमत में लगातार आई गिरावट के कारण सोना गिरकर 47 हजार के आंकड़े पर पहुंच गया है, जबकि अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत को पार कर गई थी। सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जबकि वर्तमान में त्योहारी सीजन क बीच भी सोना 47 हजार के करीब है। हालांकि बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने वाली है।

सोना हुआ सस्ता
सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों के पास अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। जहां वर्तमान में सोने की कीमत में गिरावट है, लेकिन आने वाले दिनों में सोना चमकेगा। ऐसे में सोने में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में भले ही अभी गिरावट आ रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत चमकेगी। बाजार जानकारों की माने तो लॉग टर्म में सोना अच्छा रिटर्न देगा। उनके मुताबिक सोना भले अभी सस्ता हो रहा हो, लेकिन साल के अंत तक सोना फिर से चमकेगा। साल के अंत तक इसकी कीमत 1950 से 2000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। भारतीय बाजार में सोने की कीमत 58 हजार से 60 हजार प्रति के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है।

निवेश का अच्छा मौका
बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो सोने में लॉर्ग टर्म निवेश अच्छा विकल्प है। आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। ऐसे में आप सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने की कीमत में अब धीरे-धीरे रौनक लौट रही है।हालांकि सोना अब भी अपने ऑल टाइम हाई रेट से 9500 रुपए सस्ता है। साल के अंत कर सोना संभल सकता है। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो अगस्त 2020 में चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत पर एक नजर
सोने के फ्यूचर रेट में आज मामूली तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत 186 रुपए की बढ़त के साथ 47013 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। दिसंबर डिलीवरी वाले सोन की कीमत 47013 रुपए रही तो वहीं फरवरी 2022 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 47237 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications