अंशु जैन कौन हैं? उनके इस्तीफे से बैंकिंग की दुनिया में भूचाल आया
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दुनिया के चोटी के ड्य़ूश बैंक के सीईओ पोस्ट से अंशु जैन के इस्तीफे से देश-दुनिया के बैंकिग की दुनिया में भूचाल आ गया हैं। वे दुनिया के शिखर बैंकर माने जाते हैं।
अब कहने वाले कह रहे हैं कि ड्यूश बैंक के मुनाफे में कमी के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा मैनेजमेंट को सौंप दिया।अंशु जैन को लेकर अब कोरपोरेट जगत में चर्चा है कि वे भारत की किसी प्रमुख कंपनी के शिखर पद को संभाल लेंगे।
आइये जानें अंशु जैन के बारे में 10 खास बातें।
- अंशु जैन 1 जून 2012 से ड्यूश बैंक के सीईओ पद पर थे।
- अंशु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कालेज आफ कामर्स से बी.काम किया। उसके बाद उन्होंने एमबीए की।
- अंशु जैन को रिस्क मैनेजमेंट का एक्सपर्ट माना जाता है।
- कुछ साल पहल चर्चा थी कि वे सिटी बैंक के सीईओ बनने जा रहे हैं।
- अंशु जैन भले ही बैंकिंग की दुनिया के स्टार हो, पर वे जैन धर्म में पूरी तरह से आस्था रखते हैं।
- अंशु जैन के अब एक बड़ी मीडिया कंपनी के सीईओ बनने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।
- अंशु जैन भारत सरकार को भी इनवेस्टमेंट के सवाल पर सलाह देते रहे हैं।
- वे टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं।
- अंशु जैन ने ड्यूश बैंक के सीईओ रहते हुए नए उद्यमियों को भरपूर लोन दिया अपना कारोबार शुरू करने के लिए।
- वे जयपुर से संबंध रखते हैं। अंश जैन वेजिटेरियन भोजन करना ही पसंद करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications