आम आदमी को लगा एक और झटका, अक्टूबर में थोक महंगाई दर 12 फीसदी के पार
आम आदमी को लगा एक और झटका, अक्टूबर में थोक महंगाई दर 12 फीसदी के पार
नई दिल्ली, 15 नवंबर। आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। अक्टूबर महीने में थोक महंगाई दर 12 फीसदी के पार हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में थोक महंगाई दर सितंबर महीने की तुलना में 12.54 फीसदी बढ़ गया। जहां सितंबर में WPI 10.66 फीसदी पर था तो वहीं 1 महीने में ही ये 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं।

खुदरा महंगाई दर के बाद थोक महंगाई दर में हुई बढ़ोतरी ने डबल झटका दिया है। फूड प्रोडक्ट्स, ईंधन, और प्राइमरी चीजों की ऊंची कीमतों के कारण थोक महंगाई दर दोहरे अंक पर बनी हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी थोक महंगाई दर के आंकड़ के मुताबिक अक्टूबर महीने में ये बढ़तक 12.54 फीसदी उछल गया।
अक्टूबर में वैश्विस स्तर पर ईंधन की दर 37.2 फीसदी बढ़ हई, जबकि सितंबर में ईंधन मुद्रास्फीति 24.8% रहा और अगस्त में 26 फीसदी पर पहुंचा। बाजार जानकारों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल पर भले ही उत्पाद शुल्क घटा दिया गया है, लेकिन आर्थिक सुधार और घरेलू बाजारों में मांग बढ़ने के साथ इसकी लागत बढ़ रही है। हाल ही में जारी खुदरा महंगाई दर की बात करें तो अक्टूबर में ये 4.48 फीसदी बढ़ा, जबकि सितंबर में 4.35 फीसदी रहा था।












Click it and Unblock the Notifications