महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका , अगस्त में थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39 फीसदी हुई

महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अगस्त में थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39 फीसदी हुई

नई दिल्ली, 14 सितंबर। महंगाई के मोर्चे पर पर बड़ा झटका लगा है। थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी हो गई है। अगस्त के महीने में देश का थोक मूल्य सूचकांक बढ़कर 11.39 फीसदी पर पहुंच गया है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई और ये पिछले महीने के वीपीआई के मुकाबल बढ़कर 11.39 फीसदी पर पहुंच गया है।

 Wholesale inflation rises to 11.39% for the month of August 2021: Government of India

जहां जुलाई में महंगाई दर 11.16 फीसदी रहा तो वहीं अगस्त में इसमें तेजी आई और ये बढ़कर 11.39 फीसदी हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज़ी के कारण थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी तेजी आई है।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में फ्यूल थोक महंगाई दर बढ़कर 26.09 फीसदी पर आ गई, जबकि न्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट की थोक महंगाई दर 11.39 फीसदी पर आ गई है।

खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट

सोमवार को खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई। आंकड़े के मुताबिक अगस्त के महीने में भारत की खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट आई और ये गिरकर 5.30% हो गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में खाद्य महंगाई जुलाई 3.11 फीसदी हो गई, जबकि सेवा महंगाई दर 6.4% पर पहुंच गई हैं।

क्या है थोक महंगाई दर

आपको बता दें कि थोक महंगाई दर का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक व्यापारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। वहीं कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आम जनता द्वारा भुगतान की जाने वाली कीमतों पर आधारित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+