सस्ती हुई ये चीजें, 5 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई दर
नई दिल्ली। मई के महीने में थोक मुद्रास्फीति दर घट गई है। यह घटकर 2.17 फीसदी पर चली गई है। आपको बता दें कि यह दर पिछले 5 महीने का सबसे निचला स्तर है। इतना ही नहीं, थोक मुद्रास्फीति दर गिरने की वजह से इससे पहले जारी की गई खुदरा मुद्रास्फीति का आंकड़ा भी काफी नीचे आ गया है।

रिजर्व बैंक घटा सकता है दर
थोक मुद्रास्फीति और खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट आने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक पर भी अब दबाव बढ़ गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भारतीय रिजर्व बैंक भी दरों में कुछ कटौती कर सकता है। आपको बता दें कि एक महीने पहले ही अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति 3.85 फीसदी थी, जो एक साल पहले मई में शून्य से 0.9 फीसदी नीचे थी।
2.27 फीसदी की गिरे खाद्य पदार्थों के दाम
सरकारी आंकड़ों के हिसाब से मई में खाने-पीने की चीजों के दाम में 2.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सब्जियों के दाम 18.51 फीसदी घटे। जहां एक ओर आलू और प्याज के दाम में गिरावट देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर दालों और अनाज के दाम में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications