अब कौन बनेगा इंफोसिस टेक्नोलाजी का हेड?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) के.वी.कामथ के ब्रिक्स बैंक का चीफ बनने के बाद ये सवाल अहम हो गया है कि कौन बनेगा इंफोसिस टेक्नोलाजी का चीफ? कामथ बीते कई सालों से इंफोसिस प्रमुख पद पर थे। हालांकि उन्होंने मुंबई से बैंगलोर में शिफ्ट नहीं किया था।

Who would become the next Infosys chairman?

सूत्रों का कहना है कि इंफोसिस के चीफ विशाल सिक्का और बोर्ड के बाकी सदस्य जल्दी ही कंपनी के चीफ के नाम को तय करने के लिए मिल सकते हैं। इंफोसिस देश की प्रमुख आईटी कंपनी है। जानकार कह रहे हैं कि इंफोसिस चीफ पद के लिए राजीव कुमार और रवि वेंकेटशन के नामों पर विचार हो सकता है।

राजीव कुमार या रवि वेंकेटशन

राजीव कुमार पहले फिक्की के सचिव रहे हैं। वे कोरपोरेट इंडिया का बेहद खास चेहरा है। उधर रवि वेकेंटेशन माइक्रोसाफ्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं।

कामथ साल 2011 में इंफोसिस के चीफ बने थे जब नारायणमूर्ति ने अध्यक्ष पद को छोड़ा था। उसके बाद से कामथ इंफोसिस के प्रमुख थे। उन्हीं की देखरेख में इंफोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्का का चयन हुआ था।

जानकारों का कहना है कि इंफोसिस टेक्नोलाजी के प्रमउक के पद का चयन बेहद जटिल काम होगा। जिस पद पर कभी नारायणमूर्ति और कामथ सरीखे दिग्गज रहे हों, उस पद पर कोई अनुभवी ही इंसान ही बैठ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+