Neal Mohan: कौन हैं You Tube के नए CEO नील मोहन, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
Who is You Tube CEO Neal Mohan: भारतीय-अमेरिकी नील मोहन You Tube के नए सीईओ बनने वाले हैं। 2008 में नील मोहन Google में शामिल हुए थे। लगभग 15 सालों से नील मोहन Susan Wojcicki (पूर्व सीईओ) के साथ काम कर रहे हैं।

who is You Tube CEO Neal Mohan: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के लीडरशिप में बदलाव हुआ है। अब भारतीय मूल के नील मोहन यूट्यूब के नए सीईओ होंगे। यूट्यूब की सीईओ Susan Wojcicki ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले नौ सालों से YouTube के सीईओ के रूप में काम करने वाली Susan Wojcicki की जगह अब भारतीय-अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारी नील मोहन लेंगे। नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं लेकिन जल्द ही वो सीईओ का पदभार संभालने वाले हैं। Susan Wojcicki ने एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे के बारे में बताया और कहा कि वह अब अपना सारा वक्त फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट में लगाना चाहती हैं। 2014 में Susan Wojcicki को यूट्यूब का सीईओ नियुक्त किया गया था। आइए जानें कौन हैं नील मोहन और कितनी होगी उनकी सैलरी?

कौन हैं नील मोहन?
-नील मोहन भारतीय-अमेरिकी हैं। नील मोहन ने 1996 में संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।
-इसके बाद नील मोहन ने 2005 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में अपना MBA पूरा किया।
-नील मोहन लंबे समय से Susan Wojcicki के साथ काम कर रहे हैं। नील मोहन 2007 में DoubleClick का हिस्सा थे और फिर बाद में डिस्प्ले एंड वीडियो ऐड्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर पहुंचे।

2015 में बने नील मोहन यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर
-नील मोहन साल 2015 में यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बने थे। यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनने के बाद नील मोहन ने YouTube में शॉटर्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर काम किया।
- इससे पहले नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर चुके हैं और स्टिच फिक्स और जीनोमिक्स और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी 23andMe के बोर्ड मेंबर थे।
- YouTube के अलावा नील मोहन कपड़े और फैशन कंपनी स्टिच फिक्स के बोर्ड निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। नील मोहन 23andMe जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान कंपनी के निदेशक मंडल में भी कार्यरत थे।

माइक्रोसॉफ्ट की है इंटर्नशिप
नील मोहन ने गूगल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए काम किया और अपने शुरुआती करियर में माइक्रोसॉफ्ट में एक इंटर्नशिप भी की है। नील मोहन गूगल में डिस्प्ले और वीडियो एडवर्टाइजिंग डिविजन विभाग में काम किया था। जहां वे कंपनी के YouTube, Google डिस्प्ले नेटवर्क, AdSense, AdMob और DoubleClick ऐड टेक प्रोडक्ट सर्विसेज के प्रभारी थे।

Google ने दिया नील मोहन को भारी-भरकम रकम
नील मोगन ने इस साल Google को अनुमानित $ 7 बिलियन कमाने का अनुमान लगाया है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नील मोहन को ट्विटर पर एक पद स्वीकार करने से रोकने के लिए Google से $100 मिलियन (10 करोड़ डॉलर) का भारी भरकम बोनस दिया है।
TechCrunch की रिपोर्ट के मानें तो उस समय नील मोहन को $100 मिलियन दिया गया था। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक उस समय Google स्टॉक की कीमत को देखते हुए, उन शेयरों की कीमत अब लगभग $150 मिलियन होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications