कौन हैं जागृत कोटेचा, जिनको PepsiCo ने बनाया भारत का CEO, 30 साल से कंपनी में कर रहे हैं काम

Jagrut Kotecha: खाद्य और पेय निर्माता कंपनी पेप्सिको (PepsiCo) इंडिया ने जागृत कोटेचा को भारत में अपना सीईओ बनाया है। ये अहमद अल शेख की जगह लेंगे। कंपनी में जागृत कोटेचा लगभग 30 सालों से कार्यरत हैं।

न्यू इंडिया चीफ बनने से पहले जागृत कोटेचा पेप्सिको अफ्रीका, मध्य-पूर्व और दक्षिण अफ्रीका (AMESA) के वर्तमान मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी थे। कंपनी ने कहा है कि ये फैसला एएमईएसए में नेतृत्व परिवर्तन की शृंखला के एक हिस्से के रूप में लिया गया है।

Who Is Jagrut Kotecha

Who Is Jagrut Kotecha: कौन हैं जागृत कोटेचा?

  • जागृत कोटेचा पेप्सिको इंडिया के नए CEO बनाए गए हैं। उनके पास 30 सालों से ज्यादा काम करने का अनुभव है। पेप्सिको से पहले जागृत कोटेचा 1992 से 1994 तक दो साल तक कैडबरी इंडिया से जुड़े रहे।
  • जागृत कोटेचा ने मुंबई विश्वविद्यालय से बीई केमिकल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने एसवीकेएम के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है।
  • जागृत कोटेचा की पेप्सिको के साथ उनकी शुरुआत 1994 में हुई जब वह भारत में सेल्स और मार्केटिंग टीम में शामिल हुए।
  • उन्होंने एंड-टू-एंड लाभ और हानि (पीएंडएल) की जिम्मेदारी भी संभाली है। उन्होंने लेज और कुरकुरे के इनोवेशन और ट्रांसफॉर्मेशन की प्रोसेस पर भी काम किया था।
  • इन सालों के दौरान जागृत कोटेचा अलग-अलग बिक्री और विपणन भूमिकाओं को संभालते हुए कॉर्पोरेट वर्ल्ड में आगे बढ़ते गए। 1997 में जागृत कोटेचा को त्रीय बिक्री प्रबंधक और 1999 तक वेस्टर्न स्नैक के विपणन प्रबंधक बनाया गया था।
  • जागृत कोटेचा पेप्सिको कंपनी में 2000 और 2002 के बीच थाईलैंड में रिजिनल सेल्स रोल के पोस्ट पर रहें। 2006 से 2010 तक जागृत फिलीपींस में कमर्शियल डायरेक्शन के पोस्ट पर रहें।
  • 2011 से जागृत कोटेचा प्रमुख पदों पर कार्य किया है, जिनमें थाईलैंड में कंट्री मैनेजर, भारत के लिए उन्होंने स्नैक्स कैटेगरी के लिए काम किया। इसके बाद वो मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी भी बने।

ये भी पढ़ें- कभी 12,000 करोड़ थी नेटवर्थ, आज किराए पर रहने को मजबूर हैं रेमंड के पूर्व मालिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+