कभी 12,000 करोड़ थी नेटवर्थ, आज किराए पर रहने को मजबूर हैं रेमंड के पूर्व मालिक
कंबल बेचने वाली छोटी सी फैक्ट्री को रेमंड जैसा ब्रांड बनाने वाले विजयपत सिंघानिया आज किराए के घर में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। किसने सोचा था कि कभी अंबानी से भी ज्यादा नेटवर्थ वाले विजयपत की आज ऐसी हालत हो जाएगी। उन्हें पाई पाई का मोहताज बनाया है बेटे विजय सिंघानिया ने। जी हां! ये बात खुद विजयपत ने कई बार बोली है।
हैरत की बात है कि जिस शख्स ने रेमंड के फर्श से अर्श तक का सफर करवाया, वो आज खुद मुश्किल समय में अपना वक्त गुजार रहे हैं। कभी अपने प्राइवेट प्लेन में वे उड़ा करते थे लेकिन आज उनके पास खुद की एक गाड़ी तक नहीं है। विजयपत ने 12,000 करोड़ रुपये की दौलत अपने बेटे के नाम कर जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की। चलिये बात करते हैं अर्श से फर्श तक पहुंचे विजयपत सिंघानिया की...

कैलाश सिंघानिया ने साल 1980 में विजयपत सिंघानिया के हाथों में रेमंड की कमान सौंपी। इसके बाद विजयपत ने बखूबी ये जिम्मेदारी संभाली और फिर बस इसे अर्श तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। साल 1990 में विजयपत ने पहली बार भारत में अपना शोरूम खोला।
इसके बाद साल 2015 में उन्होंने अपने बेटे गौतम सिंघानिया के हाथों में कंपनी की कमान सौंप दी। अपने सारे शेयर बेटे के नाम ट्रांसफर कर दिये। शायद ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। उस समय शेयरों की कीमत 1000 करोड़ रुपये थी। इसके बाद से ही बेटे ने ऐसा रंग दिखाया कि दोनों का रिश्ता सुधरने की बजाय बिगड़ने लगा।
घर को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि बेटे ने बाप को ही घर से बेदखल कर दिया। मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान जेके हाउस से विजयपत को निकालकर किराए के घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया।
रेमंड के फाउंडर विजयपत सिंघानिया खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने सारा बिजनेस बेटे के नाम कर बहुत बड़ी गलती की। बेटे ने न सिर्फ घर बल्कि अपने पिता से कार और फिर ड्राइवर तक छीन लिया। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पिता विजयपत ने मालाबार हिल्स में अपने ड्यूपलेक्स घर पर अपना अधिकार मांगा था, बस तभी से दोनों के बीच का विवाद बढ़ता ही चला गया।
अब विजयपत ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे को लालची और घमंडी बताया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा उन्हें सड़क पर देखकर खुश होता है। बेटे को सारी संपत्ति सौंपना उनकी सबसे बड़ी गलती थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications