इस महिला के साथ अफेयर के चलते हो रहा है दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस का तलाक

इस महिला के साथ अफेयर के चलते हो रहा है दुनिया के सबसे अमीर शख्स का तलाक

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस 25 साल की शादी को खत्म कर अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर पर इसकी घोषणा कर दी है और जल्द ही जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस अलग हो जाएंगे। इस तलाक के बाद ही ये दुनिया का सबसे महंगा तलाक बन जाएगा। इतना ही नहीं इस तलाक के बाद जेफ बेजोस से दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का खिताब भी छिन जाएगा। 55 साल के जेफ बेजोस की 9.6 लाख करोड़ की दौलत आधी हो जाएगी। वहीं आधी संपत्ति लेकर मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन जाएगी। इन दिनों दुनियाभर में जेफ और उनकी पत्नी का तलाक चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि 25 साल का रिश्ता खत्म कर जेफ पत्नी से अलग हो रहे हैं। आइए हम आपको उस वजह के बारे में बताते हैं।

 अफेयर के चलते टूटा जेफ बेजोस का पत्नी मैकेंजी से रिश्ता

अफेयर के चलते टूटा जेफ बेजोस का पत्नी मैकेंजी से रिश्ता

न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स के मुताबिक जेफ बेजोस का अफेयर उनके दोस्त की पत्नी लॉरेन साचेंज के साथ चल रहा है।पिछले काफी लंबे समय से जेफ और लॉरेन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जैफ कई बार कई होटलों और जगहों पर लॉरेंज के साथ देखा गया। पहले तो उन्होंने इन खबरों को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब ये खबर उनकी पत्नी मैकेंजी तक पहुंची तो रिश्तों में तनाव आना लाजिमी था। बताया जाता है कि इसे लेकर दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे। अब मैकेंजी ने बेजोस से तलाक लेने का फैसला किया है।

 कौन है वो महिला,. जिसके चलते हो रहा है सबसे महंगा तलाक

कौन है वो महिला,. जिसके चलते हो रहा है सबसे महंगा तलाक

आपको बता दें कि लॉरेज साचेंज जेफ बेजोस के दोस्त एजेंट पेट्रिक वाइटसेल की पत्नी हैं। वाइटसेल हॉलीवुड से जुड़े हैं। हालांकि लॉरेज और उसके पति पेट्रोक वाइटसेल का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। 49 साल की लॉरेंज पिछले एक दो सालों से अमेजन के कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें कई बार जैफ के साथ देखा गया। लॉरने सांचेज अमेरिका में फॉक्स की पूर्व एंकर रही हैं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है। पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सैनचेज ने हॉलीवुड की द लॉन्ग यार्ड, द डे आफ्टर टूमॉरो, फाइट क्लब में भूमिकाएं निभाई है। वो एक प्रोफेशनल हेलीकॉप्टर पायलट के साथ-साथ शालसा डांसर भी हैं। इन दिनों जेफ और लॉरेंज के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब आ रही हैं।

 आधी हो जाएगी जेफ बेजोस की दौलत

आधी हो जाएगी जेफ बेजोस की दौलत

9 जनवरी को मैकेंजी और जेफ ने ट्विटर पर तलाक का ऐलान कर दिया, लेकिन अगर उन्होंने तलाक लिया और उन्हें अपनी आधी दौलत पत्नी को देनी पड़ी तो अमेजन पर से उनका कंट्रोल हट सकता है। उनकी अमेजन में 16 फीसदी हिस्सेदारी , जिसके शेयर की कीमत के चलते वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। अगर ये तलाक हुआ तो वो अपनी दौलत खो देंगे और इसके साथ ही वो दुनिया के सबसे अमीर शख्त का ताज भी खो देंगे। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स दोबारा दुनिया के सबसे अमीर आदमी हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+