भारत के इन 5 सामानों का जमकर इस्तेमाल करता है अमेरिका, देखें पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा काफी चर्चा में बनी हुई है। इस दौरे में भारत और अमेरिका के बीच कई बड़े समझौते हुए हैं। इनमें रेलवे, फाइटर जेट्स से लेकर ड्रोन तक शामिल हैं। इसके अलावा सेमीकंडक्टर प्लांट, तकनीक, जेट इंजन और स्पेस सेक्टर में भी करार किए गए हैं। चलिए इन डील के बीच आज जानने की कोशिश करते हैं कि अमेरिका भारत के किन 5 सामानों का जमकर इस्तेमाल करता है।
धातु और पत्थर
अमेरिका भारत से सबसे ज्यादा 11 अरब डॉलर के कीमती धातु और पत्थर का आयात करता है। अमेरिका के लोग कीमती धातु और पत्थर के बहुत बड़े शौकीन होते हैं। अमेरिका द्वारा इन धातुओं के इस्तेमाल से भारत को बहुत अधिक फायदा होता है। कीमती धातुओं का उपयोग आमतौर पर गहनों, औद्योगिक प्रक्रियाओं, या बहुत बार निवेश वाहनों के रूप में किया जाता है।

भारतीय मसाला
अमेरिका में लोग भारतीय मसाला का जमकर उपयोग करते हैं। भारतीय मसालों के निर्यात में 23% की वृद्धि हुई, जो कि 359 मिलियन डॉलर है। हल्दी लंबे समय से अमेरिकी बाजार में प्रसिद्ध हो गई है। भारत की हल्दी अमेरिका में सबसे अधिक उपयोग करते हैं।
चिकित्सा उपकरण
भारतीय चिकित्सा उपकरण विश्व प्रसिद्ध उत्पाद हैं जो विदेशी बाजार में बेहतर गुणवत्ता में निर्यात किए जाते हैं। भारत से दवा निर्यात सबसे बड़े उद्योगों में से एक है जो भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका को निर्यात करता है। इसमें सर्जिकल डिस्पोज़ेबल्स, सर्जिकल फेस मास्क, पट्टियाँ, अवशोषक धुंध, सर्जिकल कैप्स क्रेप, स्टेराइल दस्ताने आदि सामान्य वस्तुएं शामिल हैं।
खनीज इंधन
भारत से अमेरिका खनीज ईंधन भी खरीदता है। अमेरिका लगभग 3.2 अरब डॉलर खनीज ईंधन भारत से खरीदता है। ऐसे खनिज जो ईंधन के रूप में प्रयुक्त होते है वे ईंधन खनिज कहलाते हैं। ये अवसादी चट्टानों में पाये जाते है। जैसे - कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस।
मशीनरी
भारत से अमेरिका मशीनरी उत्पाद भी खरीदता है।अमेरिका लगभग 3.3 अरब डॉलर की मशीनरी भारत से खरीदता है।












Click it and Unblock the Notifications