सचिन से लेकर धोनी तक, जानिए आपके चहेते क्रिकेटर्स कहां निवेश करके करते हैं मोटी कमाई

किसी भी कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को पहचानकर उसके शुरुआती दौर में निवेश करने से ना सिर्फ कंपनी को बल्कि निवेशकों की अच्छी कमाई हो सकती है। ऐसी कंपनियों में ग्रोथ का अवसर काफी अच्छा होता है और रिटर्न कई गुना मिल सकता है। इस तरह की कई बड़ी कंपनियों में क्रिकेटर्स भी निवेश करते हैं और अच्छा रिटर्न हासिल करते हैं।

टीम इंडिया के कई स्टार क्रिकेटर्स भी निवेश को वरीयता देते हैं और ऐसी कंपनियों ने निवेश करके मोटा मुनाफा कमाते हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह सहित कई दिग्गज शामिल हैं। इन क्रिकेटर्स ने स्टार्टअप इकोसिस्टम में कदम रखकर अच्छा रिटर्न हासिल किया है।

cricketers investment

विराट कोहली के विविध निवेश
ICC विश्व कप 2023 के दौरान अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 50 शतक बनाकर इतिहास रचने वाले विराट कोहली ने कई स्टार्टअप में निवेश किया है। उनके पोर्टफोलियो में रेज कॉफी, हाइपरिस, ब्लू ट्राइब और डिजिट इंश्योरेंस शामिल हैं। विराट कोहली 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के मालिक विराट कोहली ने कई कंपनियों में निवेश के साथ खुद का भी बिजनेस शुरू किया है।

सचिन तेंदुलकर के रणनीतिक उद्यम
वर्ष 2023 में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने हैदराबाद स्थित आज़ाद इंजीनियरिंग में एक बड़ा निवेश किया था। यह स्टार्टअप वैश्विक OEM को इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करता है। तेंदुलकर ने स्मैश एंटरटेनमेंट, स्मार्ट्रॉन, स्पिनी, जेटसिंथेसिस और अनएकेडमी जैसे अन्य उपक्रमों को भी निवेश किया है।

अजिंक्य रहाणे का जैविक कृषि व्यवसाय
अजिंक्य रहाणे ने महिंद्रा समूह के जैविक कृषि उत्पादक मेराकिसान में निवेश किया है। इस स्टार्टअप में इक्विटी के मालिक होने के अलावा, रहाणे इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करते हैं। रहाणे ने मेराकिसान में भी निवेश किया है जोकि ऑर्गैनिक कृषि उत्पाद बनाती है।

गौतम गंभीर के स्वास्थ्य निगरानी निवेश
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने यशराज गुप्ता द्वारा स्थापित स्वास्थ्य निगरानी मंच FYI हेल्थ में निवेश किया। FYI हेल्थ ऐप स्वास्थ्य डेटा को ट्रैक करके उद्यमों को अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद करता है।

सौरव गांगुली का एडटेक सहयोग
सौरव गांगुली ने 2017 में फ्लिक्सट्री में निवेश करके स्टार्टअप क्षेत्र में प्रवेश किया था। 2022 में उन्होंने नोएडा स्थित एडटेक स्टार्टअप क्लासप्लस के साथ सहयोग किया। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली के शामिल होने से पहले क्लासप्लस ने अपनी स्थापना के बाद से लगभग 160 मिलियन डॉलर जुटाए थे।

शिखर धवन के योग स्टार्टअप को समर्थन
2020 में शिखर धवन चेन्नई स्थित योग स्टार्टअप सर्वा में निवेश किया है। इसमे जेनिफर लोपेज, मलाइका अरोड़ा और शाहिद कपूर जैसी मशहूर हस्तियों भी शामिल हैं। 2013 में सर्वेश शशि द्वारा स्थापित सर्वा पूरे भारत में अच्छी तरह से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के साथ लगभग 100 योग स्टूडियो संचालित करता है।

युवराज सिंह की निवेश कंपनी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, युवराज सिंह ने 2015 में YouWeCan Ventures की स्थापना की। उसके बाद से उन्होंने EazyDiner और Wellversed जैसे स्टार्टअप में निवेश किया है। युवराज सिंह ने रियल इस्टेट निवेश में भी हाथ आजमाया है।

केएल राहुल का स्टार्टअप प्रयास
2022 में केएल राहुल ने मेटामैन और XYXX जैसे स्टार्टअप में निवेश किया। मेटामैन की स्थापना बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने की थी और इसने राहुल सहित निवेशकों से 1 मिलियन डॉलर जुटाए थे। XYXX के बारे में राहुल ने भरोसा जताया कि यह पुरुषों के लिए एक प्रमुख लाइफस्टाइल ब्रांड बन जाएगा।

एमएस धोनी के व्यवसाय
एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले बतौर कप्तान भारत को कई जीत दिलाई। तब से उन्होंने तगड़ा रहो और कार्स24 जैसे व्यवसायों में निवेश किया है। 2019 में धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (DEPL) लॉन्च किया, जिसे उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी संभालती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+