पढ़ सकते हैं Whatsapp पर डिलीट किया मैसेज, ये है 'डिलीट फॉर ऑल' फीचर का तोड़

नई दिल्ली। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप के यूजर्स की तादात 10 करोड़ के ऊपर है।इस मैसेजिंग ऐप के फीचर लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं कि इसके यूजर्स की तादात में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं कंप नी भी लोगों को आकर्षित करने के लिए उनकी सुविधानुसान फीचर एड करती रहती है। पिछले साल व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में नया फीचर एड किया 'Delete for everyone' फीचर। इस फीचर की मदद से आप तय समयसीमा के फीचर किसी को भी भेजा हुआ संदेश डिलीट कर सकते हैं, लेकिन एक ट्रिक से व्हाट्सऐप का ये पॉपुलर फीचर बेकार हो सकता है। आप आसानी से डिलीट किया हुआ मैसेज पढ़ सकते है।

'Delete for everyone' फीचर बेअसर

'Delete for everyone' फीचर बेअसर

पिछले साल एड किए गए इस वॉट्सऐप फीचर को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को हुआ जो कई ग्रुप्स में जुड़े रहते हैं। ऐसे लोग अक्सर गलत ग्रुप में संदेश भेज देते थे, लेकिन इस फीचर से उस संदेश को 7 मिनट के भीतर डिलीट करना संभव हुआ, लेकिन एक ट्रिक की मदद से संदेश पाना वाला व्यक्ति आपके संदेश को डिलीट किए जाने के बाद भी पढ़ सकता है।

 ऐसे पढ़ें डिलीट किया संदेश

ऐसे पढ़ें डिलीट किया संदेश

एक रिपोर्ट के मुताबिक आपने जिसे मैसेज भेजा है वो आपके द्वारा मैसेज डिलीट किए जाने के बावजूद भी उसे पढ़ सकता है। उसे बस आपके द्वारा भेजे गए संदेश को कोट करना होगा। रिसीवर अगर 7 मिनट के भीतर आपके द्वारा भेजे गए संदेश को सलेक्ट कर कोट कर देता है तो आपके Delete for everyone करने के बावजूद वो मैसेज को रख और पढ़ सकता है।

व्हाट्सऐप की खामी आई सामने

व्हाट्सऐप की खामी आई सामने

हालांकि मेसेज को डिलीट किए जाने के बाद इसे कोट करने रिसीवर उसे खुद को पढ़ औररख सकता है, लेकिन उसे फॉरवर्ड नहीं कर सकता है। इस कमी के सामने आने के बाद से व्हाट्सऐप की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टीम उस फीचर को दुरस्त करने में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+