वाट्सऐप ने बताया, कौन सी निजी जानकारियां फेसबुक से करेगा शेयर

नई दिल्ली। कुछ समय पहले वाट्सऐप ने यह फैसला किया था कि वह वाटस्ऐप यूजर का डेटा अपनी मूल कंपनी फेसबुक के साथ शेयर करेगा, जो मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। वाट्सऐप के दो उपभोक्ताओं की याचिका पर दिल्ली के रोहिणी के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा के पैनल ने वाट्सऐप के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी डाली थी।

whatsapp

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर इस याचिका के जवाब में व्हाट्सऐप की तरफ से जवाब आ गया है। वाट्सऐप ने कहा है कि वह अपने यूजर्स का सिर्फ नाम और फोन नंबर ही फेसबुक के साथ शेयर करेगा। इसके अलावा, वह फेसबुक के साथ अपने यूजर्स की निजी तस्वीरें और अन्य जानकारियां शेयर नहीं करेगा।

इस याचिका पर 21 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में दोबारा सुनवाई होगी। इस सुनवाई से पहले वाट्सऐप को अपना हलफनामा दिल्ली हाईकोर्ट में पेश करना है। इस याचिका में वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को चुनौती दी गई है, जो 25 सितंबर से लागू होने वाली है।

वाट्सऐप द्वारा यूजर्स की जानकारी फेसबुक के साथ शेयर करने के मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार से भी जवाब मांगा है। कोर्ट की तरफ से केन्द्र सरकार को एक नोटिस भी जारी हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+