WhatsApp यूजर्स को मिलेगा ग्रुप वीडियो कॉलिंग के साथ कई और नए फीचर
नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp समय समय पर अपने फीचर अपटेड करती है और नए फीचर एड करती रहती है। एक बार फिर से व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स की बरसात कर दी है। फेसबुक ने सालाना डेवेलपर कॉन्फ्रेंस F8 में कंपनी ने व्हाट्सएप में नए फीचर एड करने की बात कही हैं। कंपनी का कहना है कि व्हाट्सएप के इन फीचर से यूजर्स का अनुभ और बेहतर होगा। इन सभी फीचर्स में सबसे खास फीचर हैं व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर। इस फीचर में आप एक साथ एक वक्त में एक से ज्यादा लोगों से वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकेंगे।

व्हाट्सऐप का नया फीचर
व्हाट्सऐप के इस नए ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर में आप एक साथ कई लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकेंगे। व्हाट्सएप का ये नया फीचर कुछ दिनों में आपको मिल जाएगा। कंपनी का कहना है कि आने वाले महीने में WhatsApp में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर एड कर दिया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के दौरान एक वीडियो दिखाया जिसमें चार लोग एक साथ व्हाट्सएप के वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। अभी तक आप व्हाट्सएप पर सिर्फ वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग कर पाते हैं, लेकिन नए फीचर के एड होने के बाद अब कई लोगों से एक साथ बात कर सकेंगे।

व्हाट्सएप के नए फीचर
कंपनी में ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर के अलावा कुछ और नए फीचर एड किए गए हैं। इनमें से एक फीचर है स्टीकर फीचर, जो फेसबुक मैसेंजर में भी दिया जाता है। इसमें थर्ड पार्टी डेवेलपर्स भी अपने स्टीकर्स कलेक्शन डेवेलप कर सकेंगे। नए फीचर से व्हाट्सए को उम्मीद है कि उनके यूजर्स डेटाबेस में बढ़ोतरी होगी।

बढ़ेगा यूजर डेटाबेस
आपको बता दें कि अभी दुनियाभर में करीब 450 मिलियन से भी ज्यादा लोग रोजााना व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के मुताबिक हर दिन करीब 2 अरब मिनट वीडियो और ऑडियो कॉल की जाती हैं। नए फीचर एड होने से कंपनी को उम्मीद है कि उनके यूजर्स में और बढ़ोतरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications