Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WhatsApp पर रोज भेजे जाते हैं 60 अरब मैसेज, 30 करोड़ लोग डालते हैं स्टोरीज

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं व्हाट्सएप पर रोज कितने मैसेज भेजे जाते हैं? फेसबुक के सीईओ, मार्क जकरबर्ग ने बताया कि व्हाट्सएप पर अब मंथली 1.5 अरब एक्टिव यूजर्स है जो कि रोजना 60 अरब मैसेज एक दूसरे को भेजते हैं। जकरबर्ग ने बताया कि स्टेटस (स्टोरी) अपडेट करने के मामले में व्हाट्सएप दूसरा सबसे लोकप्रिय एप है। जबकि इस मामले में इंस्टाग्राम यूजर्स की पहली पंसद है।

30 करोड़ लोग डालते हैं स्टोरीज

30 करोड़ लोग डालते हैं स्टोरीज

जकरबर्ग ने इसके साथ ही यह भी बताया कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ने मिलकर स्नैपचैट को डेली एक्टिव यूजर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। स्नैपचैट पर इस वक्त रोज 17.8 करोड़ लोग स्टोरीज अपलोड करते हैं जबकि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम, दोनों मिलाकर बात की जाए तो इन पर रोजाना 30 करोड़ लोग स्टोरीज डालते हैं।

सिर्फ भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स

सिर्फ भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स

बता दें कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम, दोनों कंपनियों का स्वामित्व फेसबुक के पास है। फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सएप को खरीदा था। उस वक्त व्हाट्सएप पर हर महीने 45 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स थे जो कि अब 1.5 अरब हो गए हैं। अगर भारत की बात की जाए तो सिर्फ भारत में लगभग 20 करोड़ से ज्यादा लोग व्हाट्सएप यूज करते हैं।

WhatsApp Business किया लॉन्च

WhatsApp Business किया लॉन्च

बता दें कि फेसबुक ने व्हाट्सएप की इसी सफलता को देखते हुए अभी हाल ही में WhatsApp Business एप लॉन्च किया है। यह एप फेसबुक ने व्यापारियों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। दरअसल एक रिपोर्ट में देखा गया था कि छोटे व्यापारी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप काक सहारा ले रहे हैं। व्हाट्सएप ने इसी की ध्यान में रखते छोटे व्यापारियों के WhatsApp Business एप लॉन्च किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+