साल के अंत तक इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, पढ़ें वजह और लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल

नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने लेटेस्ट अपटेड जारी किया है। इस लेटेस्ट अपटेड को कंपनी ने अपने डिवाइस सपोर्ट पेज पर जारी किया है। इस अपटेड में कंपनी ने साफ किया है कि साल 2018 के अंत तक वो कौन-कौन से डिवाइस या स्मार्टफोन हैं, जिसपर व्हाट्सएप नहीं चलेंगे। कंपनी ने इसकी वजह भी बताई है कि आखिर क्यों साल के अंत तक इन स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप ऑपरेट नहीं हो पाएंगे।

 इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेंगे व्हाट्सएप

इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेंगे व्हाट्सएप

व्हाट्सएप के मुताबिक एप को वक्त-वक्त पर अपटेड किया जाता है। इस अपटेड के बाद कुछ ऐसे डिवाइस हैं जो उस अपटेड को सपोर्ट नहीं करते हैं। साल की शुरुआत में भी कुछ स्मार्टफोन ऐसे थे, जिन्होंने व्हाट्सएप को सपोर्ट करना छोड़ दिया ह। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में व्हाट्सएप के जरुरी अपडेट भी सपोर्ट नहीं हो करते हैं, जिसकी वजह से उनपर फोन पर व्हाट्सएप का चलना बंद हो जाता है।

 साल के अंत तक इन स्मार्टफोन्स पर भी हो जाएगा बंद

साल के अंत तक इन स्मार्टफोन्स पर भी हो जाएगा बंद

कंपनी के मुताबिक आने वाले वक्त में व्हाट्सएप में ऐसे अपटेड होने वाले हैं, जिन्हें कुछ स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने ऐसे ही स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है, जिनपर यूजर व्हाट्सएप नहीं चला पाएंगे। कंपनी ने उन समार्टफोन की भी जानकारी जारी की है, जिसपर अब व्हाट्सएप सपोर्ट बंद कर दिया गया है।

 लिस्ट में कौन-कौन से नाम

लिस्ट में कौन-कौन से नाम

  • व्हाट्सएप द्वारा जारी किए गए लिस्ट के मुताबिक साल के अंत कर नोकिया के S40 प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले सभी स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप नहीं चलेगा।
  • एंड्रॉयड 2.3.7 जिंजरब्रेड ओएस वाले स्मार्टफोन वपर अगले दो साल तक ही व्हाट्सएप चल पाएंगे। कंपनी ने साफ कर दिया है कि साल 1 फरवरी 2020 तक इस प्लेटफॉर्म पर भी व्हाट्सएप नहीं चल पाएगा।
  • इस साल के अंत में नोकिया के सिंबियन प्लेटफॉर्म S6 पर भी व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा।
  • वहीं एंड्रॉयड 2.1 (इक्लेयर) और एंड्रॉयड 2.2 (फ्रोयो) पर व्हाट्सएप पहले से ही सपोर्ट करना बंद कर दिया है.
  • कंपनी के मुताबिक आईफोन 3GS और iOS 6 पर चले वाले फोन पर भी व्हाट्सएप बंद हो चुका है।
  • वहीं विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओएस वाले फोन पर भी व्हाट्सएप बंद हो चुका है।
  • ब्लैकबेरी 10 या उससे पुराने ओएस वाले फोन पर भी व्हाट्सएप बंद हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+