Whatsapp का नया फीचर, ग्रुप कॉलिंग में 3 लोगों को जोड़ने का ऑप्शन
Recommended Video

नई दिल्ली। फेसबुक की अधिकृत कंपनी व्हाट्सएप ने नया फीचर एड किया है। इस फीचर से आपको ग्रुप कॉलिंग में तीन लोगों को एक साथ जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के बीटा एंड्रॉयड वर्जन में आपको ग्रुप कॉलिंग में तीन लोगों को जोड़ने की सुविधा मिल जाएगी। ये फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.39 के लिए उपलब्ध होगा।

व्हाट्सएप में जुड़ा नया फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.39 में आप ग्रुप कॉलिंग में एक साथ तीन लोगों को जोड़ सकेंगे। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये सुविधा वॉयस कॉल में मिलेगी या वीडियो कॉल में। व्हाट्सएप में इस फीचर को लाने के लिए टीम काम कर रही है। हालांकि फेसबुक के मैसेंजर पर ये फीचर पहले से ही मौजूद है।

व्हाट्सएप का क्विक स्विच फीचर
इससे पहले व्हाटसएप ने क्विक स्विच फीचर पेश किया था। व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा यूजर्स वीडियो या वॉयस कॉल पर रहते हुए भी कॉल्स स्विच कर पाएंगे। बीटा 2.18.4 वर्जन पर इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फीचर को लाने के पीछे व्हाट्सएप का लक्ष्य यूजर्स के लिए कॉल स्विच को आसान बनाना है। व्हाट्सएप के इस फीचर में आपको क्विक स्विच बटन कॉल स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसपर क्लिक कर आप वॉयस कॉल से वीडियो कॉल और वीडियो कॉल से वॉयस कॉल पर स्विच कर सकते हैं।

व्हाट्सएप में एक्टिव यूजर्स
आपको बता दें कि व्हाटसएप में एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.5 बिलियन है। सिर्फ भारत में व्हाट्सएप के 200 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। व्हाट्सएप पर अब मंथली 1.5 अरब एक्टिव यूजर्स है जो कि रोजना 60 अरब मैसेज एक दूसरे को भेजते हैं।












Click it and Unblock the Notifications