अब जल्द ही WhatsApp में आएंगे स्पॉन्सर्ड कंटेंट, लीक हुआ ये नया फीचर

नई दिल्ली। अब जल्द ही आपको अन्य सोशल मीडिया एप की तरह व्हाट्एप में भी स्पॉन्सर्ड कंटेंट देखने को मिल सकते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने अपने बीटा वर्जन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर नया अपडेट सबमित किया है। इस अपडेट में व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए जरूरी शर्तों में बदलाव किया है।

फेसबुक को डाटा देगी व्हाट्सएप

फेसबुक को डाटा देगी व्हाट्सएप

अब नये शर्तों के मुताबिक व्हाट्सएप यूजर्स की जानकारी को अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ शेयर करेगा जिसके आधार पर यूजर्स को स्पॉन्सर्ड कंटेंट देखने को मिलेंगे। हालांकि यूजर्स के पास इन स्पॉन्सर्ड कंटेंट को ब्लाक करने की सुविधा भी होगी। व्हाट्सएप की इस नई पॉलिसी से कई यूजर्स को नाराजगी हो सकती है। हालांकि व्हाट्सएप ने अपने शर्तों में यूजर्स को उनकी जानकारी के दुरुपयोग न होने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp ने दिया यूजर्स को ये आश्वासन

WhatsApp ने दिया यूजर्स को ये आश्वासन

व्हाट्सएप के इन नए शर्तों के मुताबिक यूजर्स जब तक इजाजत नहीं देगे तब तक वे व्हाट्सएप पर जो भी करते हैं उन्हें फेसबुक को नहीं दिखाया जाएगा और न ही यूजर्स का फोन नंबर ही फेसबुक के साथ शेयर किया जाएगा। यूजर्स की सहमति मिलने के बाद जो भी जानकारी फेसबुक के साथ शेयर की जाएगी वो सिर्फ व्हाट्सएप सर्विस के लिए होगी और इनका किसी भी तरीके से दुरुपयोग नहीं किया जाएगा।

कैसे स्पॉन्सर्ड कंटेंट आएंगे?

कैसे स्पॉन्सर्ड कंटेंट आएंगे?

दरअसल, व्हाट्सएप ने हाल ही में छोटे व्यवसायियों को ध्यान में रखकर व्हाट्सएप बिजनेस एप लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप फेसबुक पर मौजूद कंपनियों से मिलकर इन्हीं यूजर्स के लिए स्पॉन्सर्ड कंटेंट लाएगा। इस कंटेंट के जरिए अब कंपनियों व्हाट्सएप पर अपने प्रोडक्ट का ज्यादा यूजर्स तक प्रचार कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+