अब कंप्यूटर से भी होगी WhatsApp कॉलिंग, आने वाला है ये नया फीचर

Recommended Video

    WhatsApp लाया है New Feature, Computer से कर सकेंगे Voice Calling | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अब जल्द ही आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से भी WhatsApp कॉलिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप जल्द ही WhatsApp Web में भी वॉयस कॉलिंग का फीचर लाने वाला है। इस फीचर के जरिए अब आप WhatsApp Web से भी किसी को कॉल कर सकते हैं या कॉल रिसीव कर सकते हैं।

    पहले iPad यूजर्स के लिए लॉन्च होगा फीचर

    पहले iPad यूजर्स के लिए लॉन्च होगा फीचर

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप iPad यूजर्स के लिए व्हाट्सएप कॉलिंग के फीचर पर काम कर रहा है। अगर iPad पर ये फीचर आता है तो इसका मतलब है कि जल्द ही ये फीचर WhatsApp Web पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि व्हाट्सएप ने अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक रुप से नहीं कहा है।

    व्हाट्सएप से भेजिए दोस्तों को पैसा

    व्हाट्सएप से भेजिए दोस्तों को पैसा

    बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने अपने बीटा वर्जन में पेमेंट फीचर लॉन्च किया है जिसकी मदद से अब आप अपने दोस्त को व्हाट्सएप की मदद से पैसे भेज सकते हैं। जल्द ही इस फीचर को व्हाट्सएप सभी यूजर्स के लिए लॉन्क करेगा। व्हाट्सऐप के इस फीचर के बाद आप किसी को भी आसानी से पैसे भेज सकेंगे।

    पेटीएम जैसे मोबाइल वॉलेट के लिए चुनौती

    पेटीएम जैसे मोबाइल वॉलेट के लिए चुनौती

    व्हाट्सऐप के इस फीचर से पेटीएम , फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट तो बड़ी चुनौती मिलेगी। चूंकि व्‍हाट्सएप का यूजर बेस काफी बड़ा है ऐसे में बाजार पर कब्‍जा करने में उसे परेशानी नहीं होगी। आपको बता दें कि साल 2016 में ही व्हाटेसऐप पेमेंट फीचर की तैयारी कर चुका था, लेकिन 2017 में इसे लॉन्च नहीं किया जा सका। अब व्हाट्सऐप ने इस दिशा कदम बढ़ा लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+