इस्तेमाल करते हैं व्हाटसऐप तो जानिए ये नया फीचर

व्हाटेसएप अब नया फीचर एड करने जा रहा है। इस फीचर में अब आप अपने भेजे हुए संदेश को एडिट और डिलीट कर पाएंगे।

नई दिल्ली। बेहद लोकप्रिय एप व्हाट्सऐप ने नया फीचर अपने में एड किया है। इस फीचर के बाद आप किसी को भेजा हुआ संदेश भी एडिट और डिलीट कर सकेंगे। व्हाट्सऐप नया फीचर 'रिवोक' लांच करने जा रहा है। जिसमें आपको भेजे हुए मैसेज को एडिट और डिलीट करने की सुविधा मिलेगी। 2000 के नोट ने बनाया लखपति, कैसे पहचाने खास नोट?

whatsapp

व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के आने के बाद अगर आपने किसी को गलती से कोई संदेश भेज दिया तो उसे हटाने का आपके पास विकल्प होगा, हालंकि आपने जिसे संदेश भेजा है उसे ये मैसेज मिल जाएगा कि आपने कुछ डिलीट किया है। फिलहाल ये फीचर सिर्फ आईओसएस के बीटा वर्जन तक ही सीमित है।

whatsapp 1

कैसे करेगा काम

इस रिवोक फीचर के आने के बाद आप जिस संदेश को एडिट या डिलीट करना चाहते हैं उसे सलेक्ट कर थोड़ी देर दबाए रखना होगा। जैसे ही आप उसे दबाए रखेंगे आपके पास रिवोक का विक्लप आ जाएगा। जिसके बाद आप मैसेज को हटा सकते हैं।

whatsapp2

रिवोक ऑप्शन को चुनने के बाद सामने वाले के इनबॉक्स से उस मैसेज को हटा देगा। रिवोक करने के बाद सामने वाले के इनबॉक्स में मैसेज लिखकर आएगा कि सेंडर ने मैसेज को रिवोक कर दिया है। डब्ल्यूए बीटा इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप बिजनेस यूजर्स के लिए जल्द एक अलग एप लेकर आने वाला है।

whatsapp 4

आपको बता दें कि पिछले महीने व्हाट्सऐप में वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू की गई थी। इसके बाद रिवोक को व्‍हाट्सएप का सबसे महत्‍वपूर्ण फीचर माना जा रहा है। एक बार आप रिवोक ऑप्शन को चुन लेते हैं तो यह सामने वाले के इनबॉक्स से उस मैसेज को हटा देता है।

whatsapp 5

व्हाट्सऐप के बिजनेस ए की बात करें तो अबी ये साफ नहीं हो पाया कि कि ये एक ही एप पर दो प्रोफाइल में होगा या फिर एक बिजनेस और दूसरा पर्सनल। हलांकि एक एक ही एप पर रहा तो एप का लोड बहुत बढ़ जाएगा, जिसकी वजह से बहुत भारी और स्लो हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+