Whatsapp यूजर्स के लिए लाया नया फीचर, अब शेयर करिए HD वीडियो

Whatsapp Feature: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आ रहा है। व्हाट्सएप पर लोगों के अनुभव को बेहतर करने के लिए व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा लगातार काम कर रही है। पिछले कुछ महीनों में व्हाट्सएप में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

दरअसल व्हाट्सएप पर लोग चैट के साथ बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो भी शेयर करते हैं। लेकिन व्हाट्सएप पर एचडी वीडियो शेयर करने का विकल्प यूजर्स के पास नहीं है। यही वजह है कि कंपनी जल्द ही इस फीचर को लाने जा रही है।

whatsapp

व्हाट्सएप ने पहले ही यूजर्स को एचडी तस्वीरों को शेयर करने का विकल्प दिया था। इस फीचर के बाद अब यूजर्स एचटी वीडियो को भी जल्द शेयर कर सकेंगे। फिलहाल बाई डिफॉल्ड व्हाट्सएप पर स्टैंडर्ड क्वालिटी का वीडियो शेयर करने का विकल्प पहले से ऑन रहता है।

ऐसे में अगर आप एचडी वीडियो को अपने चाहने वालों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर मैन्युअली एचडी वीडियो के विकल्प को चुनना होगा। ध्यान रखने वाली बात है कि यह फीचर अभी स्टेटस पर शेयर करने के लिए उपलब्ध नहीं है।

व्हाट्सएप की ओर से एचडी वीडियो को शेयर करने का विकल्प कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स के लिए मुहैया करा दिया जाएगा।

बता दें कि अगर आप किसी के साथ हाई क्वालिटी वीडियो या तस्वीर को व्हाट्सएप पर शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डॉक्युमेंट का विकल्प चुनना चाहिए। डॉक्युमेंट के निकल्प के जरिए आप बड़ी साइज के वीडियो, फोटो और फाइल को शेयर कर सकते हैं।

इस विकल्प के लिए आपको मैसेज भेजते समय डॉक्युमेंट के विकल्प को क्लिक करना होगा, इसके बाद आपको ब्राउज अदर डॉक्युमेंट्स पर क्लिक करिए, इसके बाद यहां आपको इमेज, ऑडियो, वीडियो का विकल्प मिल जाएगा। यहां आसानी से आप जो भी वीडियो, फोटो, डॉक्युमेंट शेयर करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+