खुशखबरी: आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 5 अगस्त तक बढ़ी

नई दिल्ली। आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अभी तक आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी, जिसे अब 5 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस तरह से अगर आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न नहीं भरा है तो आपके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।

खुशखबरी: आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 5 अगस्त तक बढ़ी

क्यों बढ़ाई आखिरी तारीख?

क्यों बढ़ाई आखिरी तारीख?

आयकर विभाग को पहले ही दो करोड़ से भी अधिक रिटर्न फाइल इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मिल चुकी हैं। वहीं सरकार की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर काफी ओवरलोड देखा जा रहा है। इसी के चलते सरकार ने आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और इसे 5 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया।

तारीख नहीं बढ़ाने की थी योजना

तारीख नहीं बढ़ाने की थी योजना

इससे पहले सरकार की योजना थी कि वह आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख को नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार की तरफ से कई अखबारों में विज्ञापन भी जारी किए गए थे कि करदाताओं को उनकी आय घोषित करते हुए आयकर रिटर्न भरने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। विज्ञापन में सरकार ने आखिरी तारीख 31 जुलाई ही रखने की घोषणा की थी। रविवार को भी आयकर विभाग ने कहा था आयरकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, जिसे बढ़ाया नहीं जाएगा।

टैक्स नहीं चुकाते, तो भी फाइल करें आयकर रिटर्न

टैक्स नहीं चुकाते, तो भी फाइल करें आयकर रिटर्न

भले ही आप टैक्स चुकाते हों या नहीं चुकाते हों, लेकिन आपको आयकर रिटर्न भरना चाहिए। बहुत से लोग मानते हैं कि जो व्यक्ति टैक्स नहीं चुकाना उसे आयकर रिटर्न भरना जरूरी नहीं होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आयकर रिटर्न न भरने के आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+